फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update Mercury dropped by one degree due to clouds yet humidity made people sweat

Kanpur Weather Update: बादलों से पारा एक डिग्री नीचे, फिर भी उमस ने छुड़ाया पसीना, 12 जून से बदलाव की संभावना

Thu, 12 Jun 2025 01:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Jun 2025 01:30 PM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बंगाल की खाड़ी की नमी लेकर आने वाली हवाएं जैसे ही वातावरण की ऊपर सतह पर पहुंचीं। दिन का अधिकतम पारा दो डिग्री नीचे आ गया, लेकिन उमस भरी गर्मी ने शहरियों को बेहाल कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Mercury dropped by one degree due to clouds yet humidity made people sweat
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

गर्मी और उमस से फिलहाल लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है। इतना जरूर है कि अगले 24 घंटे के बाद बादलों की आवाजाही से तापमान में कमी आएगी लेकिन तब उमस और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में 14 से लेकर 17 जून के बीच तेजी हवा, कड़कड़ाती बिजली के साथ ओले पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

Kanpur Weather Update Mercury dropped by one degree due to clouds yet humidity made people sweat
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

इस बीच हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि कानपुर आते-आते हल्की फुहारें ही रह जाएंगी। उनका कहना है कि जिस तरह से गर्मी पड़ रही है, उससे राहत के लिए 15 से 20 मिमी बारिश की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Weather Update Mercury dropped by one degree due to clouds yet humidity made people sweat
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

मानसून के पहले आने का है संकेत
इतनी बारिश फिलहाल संभव नहीं दिख रही है।  इतना जरूर है कि भीषण गर्मी के बाद आ रहे बादल मानसून के पहले आने का संकेत जरूर दे रहे हैं। बुधवार को बंगाल की खाड़ी की नमी लेकर आने वाली हवाएं जैसे ही वातावरण की ऊपर सतह पर पहुंचीं।

विज्ञापन

Kanpur Weather Update Mercury dropped by one degree due to clouds yet humidity made people sweat
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल
दिन का अधिकतम पारा दो डिग्री नीचे आ गया, लेकिन उमस भरी गर्मी ने शहरियों को बेहाल कर दिया। तापमान से अधिक गर्मी लोगों ने महसूस की। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी की नमी की वजह से ऊंचे बादल बन गए।

Kanpur Weather Update Mercury dropped by one degree due to clouds yet humidity made people sweat
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

12 जून की रात से मौसम में बदलाव आने की संभावना
ऊंचे बादलों से बारिश नहीं होती, लेकिन धूप कमजोर हो जाती है। इससे तापमान नीचे गिरता है। ऊंचे बादल जमीन से छह हजार फीट की ऊंचाई पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे नमी बढ़ेगी, बादल घने होते जाएंगे। 12 जून की रात से मौसम प्रणाली में तेजी आने की संभावना है।

Kanpur Weather Update Mercury dropped by one degree due to clouds yet humidity made people sweat
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

कानपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान

  • बांदा- 44.8 डिग्री
  • कानपुर- 43.4 डिग्री
  • इटावा- 43.2 डिग्री

Kanpur Weather Update Mercury dropped by one degree due to clouds yet humidity made people sweat
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

तापमान

  • अधिकतम- 43.2 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम- 32.7 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed