Kanpur Weather Update: मौसम बदला...बरसेंगे बादल, दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, आज से बारिश का अलर्ट
Weather News: डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना हुआ है। इसके असर बढ़ रहा है। सतना में बादलों की शृंखला बनी हुई है। इसका असर भी प्रदेश पर आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में मौसमी गतिविधियों में तेजी से बदलाव आ रहा है। निम्न दबाव के क्षेत्र के साथ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बढ़ रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाएं मौसम के मिजाज में बदलाव पैदा कर रही हैं। इससे बारिश के आसार बढ़ गए हैं।
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें कानपुर परिक्षेत्र भी शामिल है। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि कानपुर परिक्षेत्र में भी बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुक्रवार से आ सकता है।
डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना हुआ है। इसके असर बढ़ रहा है। सतना में बादलों की शृंखला बनी हुई है। इसका असर भी प्रदेश पर आ रहा है।
वहीं, उमस भरी गर्मी के कारण गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 3.2 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।
तापमान
अधिकतम -35.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम -26.8 डिग्री सेल्सियस