फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Due to lack of moisture in the air heat increased, dry winds increased the problem

Kanpur Weather Update: हवा में नमी की कमी से बढ़ी धूप की जलन, सूखी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

Sun, 15 May 2022 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 May 2022 10:36 AM IST
सार

तेज धूप व गर्मी से एसी कूलर फेल नजर आ रहे हैं। शनिवार को भी दिन में तेज धूप रही। इस माह हवा में सबसे कम नमी रही। दिन में 11 और रात में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, तापमान में गिरावट आई, लेकिन सूखी हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Due to lack of moisture in the air heat increased, dry winds increased the problem
भीषम गर्मी से बेहाल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चिलचिलाती धूप में जलन बढ़ गई है। मरुस्थलीय क्षेत्रों से आ रहीं हवाओं में नमी की मात्रा का कम होना इसकी बड़ी वजह है। शनिवार को हवा में नमी की मात्रा इस महीने में सबसे कम रिकार्ड की गई। दिन की हवा की नमी में 11 प्रतिशत और रात की हवा में नमी तीन प्रतिशत घटकर सबसे निचले स्तर पर रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे इसी तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों से उत्तर पश्चिमी हवाएं तेज हो गई हैं। ये हवाएं तिब्बत, पाकिस्तान और थार मरुस्थल से होकर जब देश के शहरी क्षेत्रों में पहुंचती हैं तो लगातार बढ़ रहे हीट आईलैंड की वजह से नमी में और कमी आ जाती है। विभाग के अनुसार इस बार की गर्मी में ऐसी स्थिति पहली बार देखी जा रही है। 
विज्ञापन

इसकी वजह से तापमान भले ही एक दो डिग्री नीचे लुढ़क जाए लेकिन हवा में जलन कम नहीं होती है। ऐसे में देर तक धूप में रहने से चमड़ी झुलसने और दिमाग को झटका लगने की संभावना रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 43.4 और न्यूनतम 2.4 डिग्री घटकर 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पेड़ कम होने की वजह से भी हवा में नमी कम हो जाती है। इसे सूखी गर्मी भी कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed