फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Cold increased, night temperature further below, possibility of fog for five days

Kanpur Weather Update: ठंड बढ़ी...आज से छाएंगे बदरा, रात का पारा और नीचे, पांच दिन तक कोहरे की संभावना

Thu, 14 Dec 2023 10:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Dec 2023 10:18 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, अगले पांच दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ रात के समय पारा और गिर सकता है। इस कारण पांच दिनों तक कोहरा रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Cold increased, night temperature further below, possibility of fog for five days
कानपुर में ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के ऊपर जमीन से करीब 5.8 किमी ऊपर चक्रवाती हवाओं का एक चक्र बना हुआ है, जो दक्षिण पूर्व अरब सागर से उठा है। इसकी वजह से गुरुवार से फिर से बादल और हल्की बारिश का मौसम बनने की संभावना है। इस बीच आसमान खुला होने की वजह से रात का पारा लगातार नीचे जा रहा है, जबकि पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से दिन में भी तापमान गिर रहा है।

विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान .8 डिग्री की गिरावट के साथ आठ डिग्री और दिन में .2 डिग्री की कमी के साथ 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, अगले पांच दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ रात के समय पारा और गिर सकता है। इस कारण पांच दिनों तक कोहरा रहने की संभावना है।

विज्ञापन

अगले छह दिनों संभावित न्यूनतम तापमान

  • 14 से 16 तक नौ डिग्री
  • 17 से 19 तक 10 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed