फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, 28th November is the coldest in 12 years, possibility of rain for five days.

Kanpur Weather Update: 12 साल का सबसे ठंडा 28 नवंबर, पांच दिन तक बारिश की संभावना, COPD के दो रोगियों की मौत

Wed, 29 Nov 2023 09:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 29 Nov 2023 09:12 AM IST
सार

Weather News: विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। आने वाले दिनों में भी बादल रहेंगे और हवा भी चलेगी। इससे ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, 28th November is the coldest in 12 years, possibility of rain for five days.
कानपुर में ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मंगलवार को बीच-बीच में हल्की धूप निकली। दिन का पारा भी थोड़ा चढ़कर 25.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। फिर भी मंगलवार का दिन पिछले 12 सालों का सबसे ठंडा 28 नवंबर साबित हुआ। इसके पहले 2011 में दिन का पारा 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार से मौसम और बदलने की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। अगले पांच दिनों तक कोहरा भी बना रह सकता है। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार 28 नवंबर के दिन के समय इतना कम पारा पिछले 11 वर्षों में कभी नहीं रहा है।
विज्ञापन

विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। आने वाले दिनों में भी बादल रहेंगे और हवा भी चलेगी। इससे ठंड बढ़ेगी। उनके अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। बुधवार की सुबह तक यहां हवा का दबाव कम हो सकता है, जिससे यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात का पारा 13 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना
इसका असर उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य क्षेत्र में भी दिखेगा। डॉ. पांडेय ने बताया कि इस बीच हिमालय से अपने वाली हवाओं की वजह से ठंड कई दिनों तक रह सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिन तक बादल बने रहने की वजह दिन का तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास और रात का पारा 13 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बादल खुलने के बाद रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।

प्रदूषण और ठंड से सीओपीडी के दो रोगियों की मौत
प्रदूषण और ठंड बढ़ने के साथ अस्थमा और दमा के रोगियों की तकलीफ बढ़ी है। वायरल संक्रमण होने से स्थिति और खराब हो जा रही है। इसके साथ ही ब्रेन अटैक के रोगी बढ़ गए हैं। हैलट इमरजेंसी में रात तक 41 रोगी भर्ती किए गए। इनमें आठ रोगी ब्रेन अटैक के हैं। इसके साथ ही अस्थमा और दमा अटैक के रोगी भर्ती किए गए। दो सीओपीडी रोगियों की मौत हो गई।

रोगियों को गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया है
डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल का आईसीयू फुल हो गया है। सांस तंत्र के पांच रोगियों को गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया है। सीओपीडी रोगी राजा बेटी (65) की मौत हो गई। रोगी का इलाज उर्सला में चल रहा था। इसी तरह हैलट गंभीर हालत में लाए गए नौबस्ता के किशोरीलाल (61) की मौत हो गई।

हैलट की मेडिसिन की ओपीडी में 350 रोगी आए
इमरजेंसी पहुंचने पर जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि उनका सात साल से अस्थमा का इलाज चल रहा था। हैलट की मेडिसिन की ओपीडी में 350 रोगी आए। इनमें बुखार व सांस के रोगियों की संख्या अधिक थी। उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि प्रदूषण और ठंड के कारण सांस रोगियों की तकलीफ बढ़ गई है।

प्रतिदिन भर्ती हो रहे हैं 150 रोगी
हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में विभिन्न विभागों से संबंधित 150 रोगी प्रतिदिन भर्ती हो रहे हैं। उर्सला में भी सांस के रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। ब्रेन अटैक के रोगी गोल्डन आवर में नहीं आ पा रहे हैं। इसी तरह कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में रोगियों की संख्या बढ़ गई है।

पीएम 2.5 कणों में इजाफा, खराब श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ गया है। मंगलवार को सुबह से ही महानगर के नेहरू नगर और किदवई नगर प्रदूषण की मात्रा 200 एक्यूआई से ऊपर रही। एक दिन पहले तक सिर्फ नेहरू नगर में ही सुबह के समय प्रदूषण 200 एक्यूआई से ज्यादा था। कल्याणपुर में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का मॉनीटर दो दिन से बंद है।

आंखों में जलन भी महसूस हो रही है
कोहरा बढ़ने से प्रदूषित कण पीएम 2.5 की मात्रा निचली परत में जमा हो रही है। इसमें धुआं, धूल कणों की मात्रा अधिक होने से लोगों के आंखों में जलन भी महसूस हो रही है। सीपीसीबी के प्रदूषण मॉनीटर के अनुसार मंगलवार को शहर का प्रदूषण खराब श्रेणी में रिकार्ड हुआ है।

इस तरह रही प्रदूषण की मात्रा
सुबह 11 बजे नेहरूनगर-216, किदवईनगर-208
शाम छह बजे नेहरूनगर-216, किदवईनगर-207
रात नौ बजे नेहरूनगर-218, किदवईनगर-208

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed