{"_id":"640c51c8d517f73cac096993","slug":"kanpur-weather-there-will-be-strong-heat-from-march-to-may-administration-issued-an-alert-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather: मार्च से मई तक पड़ेगी तेज गर्मी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather: मार्च से मई तक पड़ेगी तेज गर्मी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Sat, 11 Mar 2023 03:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 Mar 2023 03:33 PM IST
सार
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च से करीब दो से तीन डिग्री तापमान की बढ़त होने की संभावना है। इससे दिन में धूप और तेज होती जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में इस बार मार्च से लेकर मई के बीच तेज धूप और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि तीन महीने में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है, ऐसे में गर्मी से होने वाले रोगों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अभी से तैयार रहने को कहा गया।
निर्देश में स्वास्थ्य विभाग से कहा गया है कि संभावित हीट वेव से बचाव के लिए जन सामान्य को जागरूक करना जरूरी है। इस बीच चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च से करीब दो से तीन डिग्री तापमान की बढ़त होने की संभावना है। इससे दिन में धूप और तेज होती जाएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 30.4 और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।