फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather pre monsoon heavy rain makes weather pleasant while several major areas are submerged in water

Kanpur Weather: प्री-मानसून की धमाकेदार दस्तक, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव में डूबे कई बड़े इलाके

Sat, 13 Jun 2026 11:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 13 Jun 2026 11:06 AM IST
सार

Weather News: कानपुर में प्री-मानसून की पहली झमाझम बारिश से गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन जल निकासी के खराब इंतजामों के कारण शहर के कई मुख्य इलाके जलमग्न हो गए। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Kanpur Weather pre monsoon heavy rain makes weather pleasant while several major areas are submerged in water
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शनिवार तड़के जोरदार बारिश से मौसम खुशनुमा कर दिया। सुबह लगभग पांच-छह बजे से ही घने बादल दिखने लगे थे और अंधेरा छा गया। कुछ देर में ही तेज हवाएं चलने लगी और झमाझम बारिश होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है।

विज्ञापन



विज्ञापन



इसके असर से प्री-मानसून ने जोर पकड़ लिया है।  ऐसे में आंधी और बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कानपुर मंडल में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Weather pre monsoon heavy rain makes weather pleasant while several major areas are submerged in water
गुजैनी हाईवे पर बारिश के दौरान भीषण जलभराव - फोटो : amar ujala

एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार
50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन में तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा पर उमस के कारण यह 40 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो सकता है।  करीब एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

Kanpur Weather pre monsoon heavy rain makes weather pleasant while several major areas are submerged in water
जूही खलवा पुल पर जलभराव - फोटो : amar ujala

शहर बना तालाब, व्यवस्था की पोल खुली
एक तरफ जहां बारिश ने मौसम खुशनुमा किया। वहीं दूसरी तरफ कानपुर की लचर जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। पहली ही बारिश में शहर के प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए। गुजैनी हाईवे, जूही खलवा पुल, ग्वालटोली नाला रोड, ग्वालटोली सब्जी मंडी और माल रोड (क्राइस्ट चर्च के सामने) पर सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।

Kanpur Weather pre monsoon heavy rain makes weather pleasant while several major areas are submerged in water
ग्वालटोली नाला रोड पर जलभराव - फोटो : amar ujala

दोपहर को तेज धूप निकलने के आसार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 13 जून को सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी या बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर को तेज धूप निकलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed