फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather: Northwest winds brought coolness

Kanpur Weather: उत्तर पश्चिमी हवाएं ठंडक लाईं, छह डिग्री लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Wed, 22 Mar 2023 09:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अरम उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अरम उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Mar 2023 09:01 AM IST
सार

सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय का कहना है कि प्री मानसून के समय में मानसून जैसा माहौल हिमालयी हवाओं ने पैदा कर दिया। दरअसल मार्च, अप्रैल और मई की गणना प्री मानसून अवधि में होती है और एक जून से बारिश को मानसूनी मान लिया जाता है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों में पारा और लुढ़क सकता है।

विज्ञापन
Kanpur Weather: Northwest winds brought coolness
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्फबारी और बारिश वाले हिमालयी क्षेत्र से तर होकर आईं उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। दोपहर बाद पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। अलमारियों, बक्शों में बंद कर रखे गए हल्के ठंडे कपड़े लोगों को फिर से निकालने पड़े।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि पारा अभी और नीचे जाएगा। हिमालयी क्षेत्र से नम हवाएं तो आ ही रही हैं।

इसके साथ ही भूमध्य सागर और कैस्पियन सागर की सतह पर मौसमी गतिविधियों के कारण भी नम हवाएं आ रही हैं। ऐसे में अभी गर्म कपड़े रखने का समय नहीं। जिन किसानों ने फसल काट ली है, उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें। मंगलवार दोपहर ढाई बजे से उत्तरी पश्चिमी हवाएं गंगा के मैदानी इलाके में आ गईं। तब पारा 25.65 डिग्री सेल्सियस रहा है।

विज्ञापन

प्री मानसून के समय में मानसून जैसा माहौल
जैसे ही हवाओं की रफ्तार बढ़ी लोग माहौल में ठंड सी महसूस करने लगे और रात साढ़े आठ बजे तक पारा 18.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय का कहना है कि प्री मानसून के समय में मानसून जैसा माहौल हिमालयी हवाओं ने पैदा कर दिया। दरअसल मार्च, अप्रैल और मई की गणना प्री मानसून अवधि में होती है और एक जून से बारिश को मानसूनी मान लिया जाता है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों में पारा और लुढ़क सकता है। इसके साथ ही बादल रहेंगे, हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ओले गिर सकते हैं। बिजली गिरने की भी आशंका है।

किसान अभी न करें फसलों की सिंचाई
उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ ही भूमध्य सागर और कैस्पियन सागर से भी नम हवाएं आ रही हैं। इससे विविध मौसमी गतिविधियों की स्थिति पैदा हो गई है। इससे कानपुर परिक्षेत्र का माहौल बदल गया है। डॉ. पांडेय का कहना है कि अभी एक पश्चिमी विक्षोभ और आ रहा है। इस वक्त वह अफगानिस्तान के आसपास है। 24 मार्च तक यहां आ सकता है। उसके आने के बाद मौसम में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि किसान फसलों की सिंचाई स्थगित कर दें। अगर किसी ने फसल काट ली है तो उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें, खुला न छोड़ें।

तापमान
अधिकतम- 29.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 17.2 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed