{"_id":"5873d43a4f1c1b5e2aba8f2d","slug":"kanpur-weather-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाये रहेंगे बादल और बढ़ेगी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाये रहेंगे बादल और बढ़ेगी गलन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में गलन बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वातावरण की नमी बढ़ने के कारण रात की सर्दी बढ़ गई है। एक दिन में ही न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री लुढ़क गया। इससे गलन और सिहरन महसूस की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे। स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी हो सकती है। कोहरे का सितम जारी रहेगा।
उत्तराखंड और हिमाचल में भीषण बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिला है। दो किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली उत्तर-पश्चिम की हवाएं अपने साथ गलन भरी सर्दी लेकर आईं। इसी कारण वातावरण में सुबह की नमी बढ़कर 95 फीसदी हुई गई। दोपहर की नमी 61 फीसदी रिकार्ड की गई है। नमी ही वाष्प बढ़ाती है, जो पृथ्वी के ऊपरी और निचले हिस्से में धुआं, धुंध बनकर छा जाती है। कोहरा बढ़ता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य (12 डिग्री) से करीब तीन डिग्री कम है। रविवार को यही पारा 11.6 डिग्री था। अधिकतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के आसपास है। दिन भर धूप के दर्शन नहीं हो सके। इस वजह से सर्दी महसूस की गई।