फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather, Monsoon reached Jhansi, Kanpur come in 48 hours, experts said rain will pick up speed in July

Kanpur Weather: झांसी पहुंचा मानसून…48 घंटे में आएगा कानपुर, विशेषज्ञ बोले- जुलाई में और रफ्तार पकड़ेगी बारिश

Wed, 26 Jun 2024 02:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Jun 2024 02:44 PM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के मुताबिक सुबह-शाम तेज हवाएं चलेंगी। स्थानीय स्तर पर हल्की और मध्यम बारिश होगी। वहीं, छिटपुट बारिश से नमी बढ़ने के कारण अधिक उमस वाली गर्मी अभी बनी हुई है।
तापमान
अधिकतम- 30.4 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 27.4 डिग्री सेल्सियस।

विज्ञापन
Kanpur Weather, Monsoon reached Jhansi, Kanpur come in 48 hours, experts said rain will pick up speed in July
कानपुर में बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर मानसून के 48 घंटे में कानपुर परिक्षेत्र पहुंचने की उम्मीद है। यह पूर्वानुमान सीएसए के मौसम विभाग का है। छिटपुट प्री मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बारिश हुई। हालांकि पहले से ही भीषण उमस झेल रहे शहरियों की मुसीबत हल्की बारिश के बाद उमस से और बढ़ गई।

विज्ञापन

मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि तराई क्षेत्र के जिलों और उत्तराखंड में मानसूनी हवाएं पहुंच गई हैं। 48 घंटे के अंदर कानपुर परिक्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में मानसून आ जाएगी। पूर्वानुमान है कि जुलाई से मानसूनी बारिश तेज रफ्तार पकड़ेगी। इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी से तराई क्षेत्र होकर नम हवाएं लगातार आ रही हैं। इसके साथ ही अरब सागर से आने वाली हवाएं बुंदेलखंड होकर आ रही हैं। बादल छाए रहने के कारण मंगलवार को अधिकतम पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य औसत से कम रहा। अप्रैल, मई, जून में पारा इतना अधिक नीचे पहली बार आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर हल्की और मध्यम बारिश होगी
बादल छाए रहने के कारण रात का तापमान सामान्य औसत से 0.2 डिग्री अधिक रहा। छिटपुट बारिश से नमी बढ़ने के कारण अधिक उमस वाली गर्मी अभी बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह-शाम तेज हवाएं चलेंगी। स्थानीय स्तर पर हल्की और मध्यम बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed