फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather: heavy rain expected in many cities of UP for two days

Weather Update: बूंदाबांदी से दिन का तापमान 4.8 डिग्री गिरा, यूपी के कई शहरों में दो दिन तेज बारिश के आसार

Tue, 24 Dec 2024 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Dec 2024 08:28 PM IST
सार

Kanpur Weather News: सूरज दिनभर बादलों में ओट में रहे। दृश्यता 430 मीटर हुई। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार और गुरुवार को तेज बारिश हो सकती है। जिससे ठंड और बढ़ेगी।

विज्ञापन
Kanpur Weather: heavy rain expected in many cities of UP for two days
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिमालय से आ रही नमी के मिल जाने से मौसम बदल गया। इससे शहर में बूंदाबांदी हो गई। दिन में ठंडक बढ़ गई है। कई दिनों से सामान्य औसत से अधिक चल रहा दिन का अधिकतम तापमान 24 घंटे में 4.8 डिग्री नीचे लुढ़क गया। सूरज के दिन भर बादलों की ओट में रहने से धूप नहीं निकली। उत्तर पश्चिमी हवाएं तेज गति से चलीं। इससे भी शहरियों की कंपकंपी छूटी। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर 27 और 28 दिसंबर को तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ठंड में और इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन


माहौल में नमी बढ़ने से उच्च और मध्यम श्रेणी के बादलों का घनत्व बढ़ गया। इसके साथ उत्तर पश्चिमी हवाओं में तेजी आ गई। इसकी वजह से शहर में कई बार अलग-अलग क्षेत्रों में बूंदाबांदी होती रही। बादल छाए रहने से रात का तापमान 6.8 डिग्री से बढ़कर 13 डिग्री पर पहुंच गया। उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार 4.8 किमी प्रति घंटा रही। इसके पहले हवा 1.4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। कोहरा की वजह से सुबह सात बजे दृश्यता दो किमी के स्थान पर दो सौ मीटर रही।
विज्ञापन

 

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। इसके साथ ही जेट स्ट्रीम हवाएं पश्चिमी विक्षोभ की नमी ला रही हैं। नमी आने से बादल बनते हैं। इसी से सोमवार देर रात और मंगलवार को बूंदाबांदी हुई। तीनों सिस्टम की नमी एक हो गईं। 27 को बादलों के और बढ़ने के आसार हैं। इससे 27 और 28 दिसंबर के बीच बारिश का अनुमान है। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में कोहरा बना रहेगा और बादलों की आवाजाही रहेगी।

 

नौ साल बाद दिसंबर में बदला बारिश का मिजाज
नौ साल बाद दिसंबर में बारिश का मिजाज बदला नजर आ रहा है। वर्ष 2014-15 के बाद लगातार दो साल बारिश नहीं हुई। बीच में एक साल का गैप रहा है। इस बार फिर लगातार दो साल महावट गिरने के आसार हैं। दिसंबर में वर्ष 2023 में बारिश हुई थी। इस साल भी दिसंबर में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने लगी है।

तापमान
अधिकतम- 18.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 13 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed