फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather: Heat broke last year's record, heat wave alert issued

Kanpur Weather: गर्मी ने पिछले साल का तोड़ा रिकॉर्ड, कानपुर में हीट वेव का अलर्ट जारी

Tue, 18 Apr 2023 02:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Apr 2023 02:25 PM IST
सार

मौसम विभाग के डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस बार बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ने से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन इसका असर एक दिन से अधिक नहीं रहेगा। अगले दिन से फिर गर्मी चरम पर जा सकती है।

विज्ञापन
Kanpur Weather: Heat broke last year's record, heat wave alert issued
भीषण गर्मी के बीच टंकी के पानी में नहाते बेजुबान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पिछले दो दिनों से सूरज के तेवर तल्ख हैं। तेज धूप की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुहाल हो गया है। 17 अप्रैल को पड़ी गर्मी ने तो पिछले साल का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला। अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 42 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि इस दिन का सामान्य तापमान 38.4 है। पिछले साल यह 40.8 था। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में हीट वेव की रफ्तार और तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस बार बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ने से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन इसका असर एक दिन से अधिक नहीं रहेगा। अगले दिन से फिर गर्मी चरम पर जा सकती है। बताया कि तेज धूप के साथ गरम हवाएं चलने से दिक्कत और बढ़ सकती है। खासकर शहरी क्षेत्रों में हीट वेव का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग की और से जारी चेतावनी में कहा गया है कि आने वाले दिनों में पारा और बढ़ेगा। ऐसे में बाहर लंबे समय तक रहना हानिकारक होगा।

विज्ञापन

इस महीने सबसे अधिक तापमान वाले दिन
17 को 42
16 को 40.0
15 को 38.4
14 को 37.4
13 को 39.0
12 को 38.4
11 को 37.4
10 को 37.0
09 को 36.0
08 को 35.8
07 को 35.4

गर्मी से बचाव
- सर्दी-गर्मी से बचें, ठंडे कमरे से अचानक बाहर न निकलें।
- बाहर निकलें तो पीने का पानी साथ रखें।
- घर से खूब पानी पीकर निकलें।
- गरिष्ठ भोजन न करें, पेय पदार्थ ज्यादा लें।
- टोपी, सनग्लास और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

फसलों की सिंचाई धूप में बिल्कुल न करें
बढ़ती गर्मी की वजह से फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम व कृषि विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार जायद की फसलों ककड़ी, खीरा, उड़द व इस मौसम की सब्जियों को गर्मी से बचाने के लिए उनको हर तीन-चार दिन के अंदर सुबह या फिर देर शाम को सिंचाई जरूर करते रहें। सब्जियों को पुआल से दिन में ढक भी सकते हैं। जिससे उसमें नमी बनी रहे। दिन में धूप के बीच सिंचाई बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed