फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Forecast Update Today 10 mm rain occurred intermittently in six hours

Kanpur Weather: रुक-रुककर छह घंटे में हुई 10 मिमी बारिश, महाराजपुर में बिजली गिरने से किसान की मौत

Thu, 04 Jan 2024 11:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:12 AM IST
सार

बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 6.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अरब सागर से उठने वाली हवाओं की ओर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है। इसकी वजह से बरसात हो रही है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Forecast Update Today 10 mm rain occurred intermittently in six hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठंड के सीजन की पहली बारिश ने ठंडक और बढ़ा दी है। बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक 10 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक बारिश के आसार जताए हैं। इसके बाद और कड़ाके की ठंड पड़ने के भी आसार हैं। वहीं महाराजपुर में गोशाला कटरी के पास बिजली गिरने से फसलों की रखवाली कर रहे एक किसान की मौत हो गई और एक झुलस गया। इस बीच ठंड बढ़ने से हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ गए हैं। बुधवार को कार्डियोलॉजी पहुंचे 41 में से 40 में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 6.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अरब सागर से उठने वाली हवाओं की ओर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है। इसकी वजह से बरसात हो रही है।
विज्ञापन


इन शहरों से ठंडा रहा कानपुर
लखनऊ-18.4 डिग्री
वाराणसी-19.5 डिग्री
प्रयागराज-17.8 डिग्री
गाजियाबाद-20.2 डिग्री
गोरखपुर-20.8 डिग्री

अगले छह दिनों में संभावित तापमान
अधिकतम...
4 को 19 डिग्री, 5 को 20 डिग्री, 6 को 20 डिग्री, 7 को 22 डिग्री, 8 को 22 डिग्री, 9 को 21 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम...
4 को 12 डिग्री, 5 को 10 डिग्री, 6 को 9 डिग्री, 7 को 9 डिग्री, 8 को 10 डिग्री, 9 को 11 डिग्री सेल्सियस
बारिश के बावजूद सामान्य से डेढ़ गुना ज्यादा रहा प्रदूषण

महानगर और इसके आसपास बारिश के बावजूद प्रदूषण की मात्रा सामान्य (0 से 50 एक्यूआई) से डेढ़ गुना से अधिक 175 एक्यूआई रिकार्ड की गई। सबसे ज्यादा प्रदूषण नेहरू नगर में दर्ज हुआ। इसी तरह कल्याणपुर क्षेत्र में प्रदूषण 154 एक्यूआई और किदवईनगर में प्रदूषण की मात्रा 152 एक्यूआई रही।

वायरल संक्रमण भी बढ़ा, निमोनिया से दो की मौत
बुधवार को कार्डियोलॉजी पहुंचे जिन 40 रोगियों में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई है, उनमें 10 फीसदी रोगी 25 से 35 साल के हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। उधर, हैलट इमरजेंसी में 10 रोगी ब्रेन अटैक के भर्ती किए गए। वहीं वायरल संक्रमण बढ़ने से उर्सला में भर्ती फीलखाना निवासी निमोनिया के रोगी रमेश की मौत हो गई। सरसौल के रोगी विमल (49) की भी निमोनिया से मौत हुई। उन्हें हालत बिगड़ने पर हैलट रेफर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed