{"_id":"640cdced1cc80c7ac802d3c3","slug":"kanpur-weather-chances-of-rain-and-hail-for-three-days-after-ganga-mela-2023-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather: गंगा मेला के बाद तीन दिन बारिश और ओले के आसार, देशभर में बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather: गंगा मेला के बाद तीन दिन बारिश और ओले के आसार, देशभर में बदलेगा मौसम
Sun, 12 Mar 2023 10:29 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:29 AM IST
सार
सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में ओले पड़ने की संभावना है। ऐसे में गेहूं की फसल, जिसमें बालियां पूरी तरह से आ चुकी हैं, उन्हें नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में गंगा मेला के बाद 14 से 16 मार्च के बीच मौसम में बदलाव के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवाती हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पूरे देश में यह बदलाव देखा जा सकता है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज हवा के साथ ओले भीड़ सकते हैं।
विज्ञापन
इन तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में ओले पड़ने की संभावना है। ऐसे में गेहूं की फसल, जिसमें बालियां पूरी तरह से आ चुकी हैं, उन्हें नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
डॉ. पांडेय ने बताया कि अगले 48 घंटे बाद से मरुस्थलीय क्षेत्रों से आने वाली शुष्क हवाएं चलना बंद हो जाएंगी। उत्तर की ओर से नम हवाओं का आना शुरू हो जाएगा। ऐसे में बादलों के बीच 14 मार्च से ही मौसम बदलना शुरू हो सकता है, जो तीन दिनों तक चलेगा। इस बीच शनिवार को अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।