फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Water shortage due to extreme heat premature deliveries are happening pregnant women reaching hospital

Kanpur: तेज गर्मी से पानी की कमी, समय से पहले हो रहे प्रसव, रोज छह से आठ प्रसूताएं पहुंच रही हैं अस्पताल

Tue, 17 Jun 2025 03:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Jun 2025 03:54 PM IST
सार

Kanpur News: विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी बहुत है, ऐसे में गर्भवती महिलाएं पानी की कमी न होने दें। गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर को पानी चाहिए और बच्चे को भी पानी की आवश्यकता रहती है, क्योंकि बच्चे को भी पानी में घूमना है।

विज्ञापन
Kanpur Water shortage due to extreme heat premature deliveries are happening pregnant women reaching hospital
कानपुर जच्चा बच्चा अस्पताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में तपिश और उमस भरी गर्मी की वजह से प्रसूताओं का समय से पहले प्रसव हो रहा है। जच्चा-बच्चा अस्पताल में रोज छह से आठ प्रसूताएं ऐसी आ रही हैं। पानी की कमी से इनके गर्भ की एमनियोटिक मेंब्रेन (पतली, मजबूत झिल्ली जो गर्भावस्था के दौरान भ्रूण को घेरे रहती है) फट जाती है। इसके फटने के 24 घंटे के अंदर डिलीवरी जरूरी है। ऐसा न होने पर गर्भवती महिला के शरीर में इंफेक्शन फैल सकता है।

विज्ञापन

नौतपा से अब तक अस्पताल में इस समस्या से पीड़ित प्रसूताएं रोज आ रही हैं। इनके अलावा रोज चार से पांच प्रसूताएं उल्टी दस्त और डिहाइड्रेशन की समस्या लेकर आ रही हैं। जच्चा बच्चा अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. शैली अग्रवाल ने बताया कि जब से गर्मी बढ़ी है बसे इस तरह की रोगी ज्यादा आ रही हैं। उन्होंने बताया कि गर्भ के अंदर भ्रूण एक झिल्ली के अंदर होता है, जिसके अंदर द्रव्य भरा होता है।

विज्ञापन

मां और बच्चे दोनों के लिए हो सकता है नुकसानदायक
इस थैली या झिल्ली को एमनियोटिक मेंब्रेन (थैली) कहा जाता है। ये थैली शिशु की गर्भ में रक्षा करती है। शिशु जब पूरा विकसित हो जाता है, तो लेबर पेन शुरू होने से पहले गर्भवती महिलाओं में थैली फट जाती है। अगर 37 सप्ताह के बाद पानी की थैली फटती है, तो यह लेबर पेन का संकेत होता है। 28 से 37 सप्ताह के बीच अगर पानी की थैली फटती है, तो मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

विज्ञापन

गर्भावस्था में विकसित भी नहीं हो पाता है बच्चा
थैली फटने से यूरीनल इंफेक्शन या वेजाइनल इंफेक्शन भी होते हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण महिलाओं में यह थैली फट रही है। जिन महिलाओं का भ्रूण 28 से 37 सप्ताह के बीच का है, उनकी तो डिलीवरी हो रही है। इससे कम वालों की दवाओं ही दी जा सकती है, क्योंकि इतनी कम समय की गर्भावस्था में बच्चा विकसित भी नहीं हो पाता है।

विज्ञापन

इसलिए फूट रही पानी की थैली
डॉ. शैली ने कहा कि गर्मी बहुत है, ऐसे में गर्भवती महिलाएं पानी की कमी न होने दें। गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर को पानी चाहिए और बच्चे को भी पानी की आवश्यकता रहती है, क्योंकि बच्चे को भी पानी में घूमना है। अगर पानी ठीक से नहीं पीयेंगी तो शरीर में पानी की भी कमी होगी और बच्चा भी जिस पानी में घूमता है तो उसमें भी कमी आएगी।

केस- 1
32 सप्ताह की एक गर्भवती को आधी रात में अचानक पानी का तेज बहाव महसूस हुआ। परिवार के लोग नजदीक के निजी अस्पताल लेकर गए तो वहां से हैलट रेफर किया गया। यहां महिला को भर्ती कर प्रसव कराया गया। समय से पहले जन्मे बच्चे की वजह से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी तो उसे एनआईसीयू में भर्ती किया गया। पानी की कमी होने से महिला की एमनियोटिक मेंब्रेन फट गई थी।

केस-2
27 सप्ताह की एक गर्भवती पानी के रिसाव की शिकायत लेकर हैलट ओपीडी आई, जांच में पता चला कि उसकी एमनियोटिक मेंब्रेन फट गई है। महिला का बच्चा पूरी तरह विकसित नहीं हुआ था। इसलिए उसे दवाओं से ठीक करने की कोशिश की गई। महिला का अभी भी इलाज चल रहा है।

गर्मी में गर्भवती महिलाएं रखें ध्यान

  • तेज धूप में सुबह 10 से शाम चार बजे के बीच न निकलें।
  • कोशिश करें कि ठंडी जगह पर ही रहें।
  • दिन भर में ढाई से तीन लीटर पानी पीयें।
  • नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, ताजे फलों का जूस बिना चीनी मिलाए लें।
  • चाय कॉफी और चीनी वाले पेय पदार्थों से दूर रहें।
  • नियमित अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।टुकड़े-टुकड़े में हल्का सुपाच्य और पौष्टिक भोजन लें।
  • हल्के ढीले सूती कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed