फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: water level of Pandu river increased, water entered the houses

Kanpur: पांडु नदी के बढ़ते जलस्तर से लोगों में घबराहट, नदी किनारे बसे लोग कर गए पलायन, यहां घरों में घुसा पानी

Sat, 15 Oct 2022 02:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Oct 2022 02:57 PM IST
सार

मैनावती मार्ग किनारे बसा आम्रपाली विहार टापू बन गया है। आशाराम बापू का आश्रम और इसके आसपास के मोहल्ले जलमग्न हैं। मकड़ीखेड़ा के न्यू गोमती नगर, गुप्ता कालोनी, कल्याणपुर-बिठूर रोड स्थित पायनियर सिटी के हजारों लोग नौ दिन से जलभराव से परेशान हैं।

विज्ञापन
Kanpur: water level of Pandu river increased, water entered the houses
पानी से घिरे इलाके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पांडु नदी के बढ़ते जलस्तर से लोगों की घबराहट बढ़ रही है। मेहरबान सिंह का पुरवा, बिहारी पुरवा, मायापुरम, वरुण बिहार कच्ची बस्ती, जरौली गांव, रायपुरवा समेत कई इलाके पानी से घिर गए हैं। लोग इसी पानी से होकर आवागमन कर रहे हैं। वहीं, नदी के किनारे बसे लोग घर खाली कर दूसरे स्थानों पर चले गए हैं। कुछ लोगों ने गेट के बाहर एक से डेढ़ फीट ईंट की दीवार खड़ी कर ली है। लोगों ने बताया कि दिन में पानी कम होता है तो रात में बढ़ता है। लोग पहली मंजिल में रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


जलभराव से आम्रपाली विहार बना टापू
मैनावती मार्ग किनारे बसा आम्रपाली विहार टापू बन गया है। आशाराम बापू का आश्रम और इसके आसपास के मोहल्ले जलमग्न हैं। मकड़ीखेड़ा के न्यू गोमती नगर, गुप्ता कालोनी, कल्याणपुर-बिठूर रोड स्थित पायनियर सिटी के हजारों लोग नौ दिन से जलभराव से परेशान हैं। गुप्ता कालोनी में पानी कुछ घटा, पर मगरमच्छों और सांपों की दहशत से लोग घरों में कैद हैं। कहीं-कहीं चार फीट तक पानी भरा है। तमाम लोगों ने अपने बच्चों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया है। सीएम पोर्टल पर शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से रोष है। आम्रपाली विहार निवासी सुरेश कुमार बस्ती जिले में शिक्षक हैं, मोहल्ले में जलभराव की वजह से अपना घर छोड़कर नहीं जा पा रहे हैं। कमोबेश पायनियर सिटी, न्यू गोमती नगर, गुप्ता सोसाइटी में भी ऐसी ही हालात हैं। 

विज्ञापन

रतन आर्बिट से मैनावती मार्ग नाला और एनआरआई सिटी नाला जलकुंभी से पटा है। सीएम पोर्टल, सांसद देवेंद्र सिह भोले, विधायक नीलिमा कटियार से शिकायत की, लेकिन नाला साफ नहीं हुआ। मजबूरन बच्चों को कल्याणपुर बिठूर रोड स्थित भाई के घर भेजना पड़ा। - विवेक सिंह, आयकर अधिकारी, आम्रपाली विहार

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर निकलने के लिए हाफ पैंट में जाना पड़ रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण चारों तरफ बस पानी ही पानी है। मच्छर और जहरीले कीट पनप रहे हैं।

- रवि, आम्रपाली विहार

नगर निगम और सिंचाई विभाग को नहीं पता, पानी कहां से आया
मकड़ीखेड़ा और उसके आसपास के क्षेत्र में हुए जलभराव पर नगर निगम और सिंचाई विभाग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। नगर निगम का कहना है कि सिंचाई विभाग की एक नहर के मंधना के पास कटने की वजह से सिंहपुर होते हुए पानी मकड़ीखेड़ा और उसके आसपास के निचले इलाकों में आ गया है। वहीं, सिंचाई विभाग का दावा है कि उसकी किसी भी नहर में इतना पानी ही नहीं है कि जलभराव की समस्या हो। नहर कटान की बात को भी नकार दिया है। लोग डीएम कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक गुहार लगा रहे हैं। स्थानीय निवासी विवेक कुमार, पुनीत और अजय शुक्ला का कहना है कि जब विभाग अपनी जिम्मेदारी ही नहीं मान रहे तो समस्या का स्थायी समाधान कैसे मिल सकता है। उन्होंने बताया कि जलभराव की वजह से मगरमच्छ और जंगली जानवर घूम रहे हैं और वन विभाग के अधिकारी कहते हैं कि जब दिखेगा तब पकड़ेंगे। 

मंधना के पास नहर कटने की वजह से जलभराव की समस्या पैदा हुई है। चूंकि ये इलाके लो लैंड एरिया में आते हैं, ऐसे में पानी जमा हो गया है, जिसके निकालने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।- आरके पाल, अधिशासी अभियंता, जोन 6 नगर निगम

विभाग की किसी भी नहर में कटान नहीं है। साथ ही कहीं पर भी पानी के आवेरफ्लो होने की बात सामने नहीं आई है। जलभराव किसी और कारण से हुआ हो तो कहा नहीं जा सकता।- यूनुस खान, एक्सईएन सिंचाई विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed