{"_id":"6a5b5e766daf3c41b10f9912","slug":"kanpur-watchman-murder-case-solved-victim-hacked-to-death-with-farsa-police-have-arrested-the-accused-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, फरसे से काट कर की गई थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, फरसे से काट कर की गई थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, 18 Jul 2026 04:37 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:37 PM IST
सार
Kanpur News: हाथी गांव में चौकीदार हरिमोहन की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी का झूठा आरोप लगाने और एक निजी विवाद के कारण फरसे से वार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में तीन दिन पूर्व महराजपुर के हाथी गांव में चौकीदार हरिमोहन की हत्या में गांव का ही धर्मेंद्र उर्फ छोटू ग्रिफ्तार किया गया है। वहीं, मामले में नामजद तीन आरोपी निर्दोष साबित हुए। छोटू ने पुलिस को बताया कि उसने हरि को किसी महिला के आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस कारण हरि उससे खुन्नस रखने लगा और उस पर चोरी का झूठ आरोप लगा दिया था।
विज्ञापन
इसी बात पर उसने फरसा मारकर हत्या की थी। महाराजपुर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जिन तीन लोगों को नामजद किया गया था। गहन जांच और साक्ष्यों के सत्यापन में वे घटना के समय मौके पर नहीं पाए गए, जिसके बाद उनकी बेगुनाही साबित हुई।
विज्ञापन