फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Vision @ 2047 Youth worried about health education and employment 19213 gave suggestions

Vision @ 2047: स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार के लिए युवा चिंतित, 19213 ने दिए सुझाव…मंडल की ये है स्थिति

Tue, 07 Oct 2025 11:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर
रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Oct 2025 11:10 AM IST
सार

Kanpur News: समर्थ उत्तर प्रदेश– विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में शहर से लेकर ग्रामीण वर्ग के लोग अपना सुझाव साझा कर रहे हैं। 30 अक्तूबर तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुझाव भेजना है। जिले के युवा वर्ग के लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ज्यादा सुझाव दिए हैं। 

विज्ञापन
Kanpur Vision @ 2047 Youth worried about health education and employment 19213 gave suggestions
उत्तर प्रदेश @2047 - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के लिए युवा चिंतित हैं। इसका पता प्रदेशभर में चल रहे समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान से पता चला। शहर से लेकर गांव तक के नागरिक स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि एवं विकास कार्य बेहतर हों। इसके लिए उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में अब तक प्रदेश भर के 2727339 लोगों ने अपने सुझाव व विचार साझा किए हैं। इसमें कानपुर नगर के 35,718 लोग शामिल हैं। सबसे ज्यादा 31 वर्ष से कम आयु के 19,213 लोगों ने सुझाव दिए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश के 75 जिलों में कानपुर 28वें स्थान पर और संभल जिले से 158265 लोगों ने सुझाव देकर पहले स्थान पर पहुंच गया। सरकार विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में आम लोगों के विचारों को शामिल कर रही है। इससे वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने और भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार के इस विजन में शहर से लेकर गांव तक विकास, उच्च शिक्षा, छह ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था, तकनीकी ताकत और सामाजिक समावेश पर जोर दिया है।

विज्ञापन

रोडमैप 2047 के सुझाव लिए जा रहे
इस अभियान में कानपुर जिले में सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के 28,636 लोगों ने अपने सुझाव दिए जब कि शहर के 7,471 लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई। इसमें 31 वर्ष से कम आयु के 19,213 लोग, 31 से 60 वर्ष के 14,628 लोग और 60 वर्ष से अधिक आयु के 1,877 लोगों ने सुझाव दिए हैं। इस अभियान में छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, उद्यमि, किसान, स्वयंसेवी संगठन, श्रमिक संगठन से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की विकास यात्रा (पिछले 8 वर्षों की) की जानकारी दी जा रही है और भविष्य की विकास रूपरेखा (रोडमैप 2047) के लिए सुझाव लिए जा रहे हैं।

मंडल में कन्नौज टॉप, कानपुर चौथे स्थान पर
प्रदेश भर के सभी जिलों से विजन 2047 को लेकर सुझाव मांगे जा रहे हैं। कानपुर मंडल के जिलों की बात करें, तो पहले स्थान पर कन्नौज है। यहां के 58,343 लोगों ने सुझाव दिए, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 46,805 और शहरी क्षेत्र के 11,538 लोगों ने सुझाव दिए हैं। वहीं, 40,189 लोगों के सुझाव के साथ कानपुर देहात दूसरे स्थान पर है। यहां पर ग्रामीण क्षेत्र के 35,739 लोगों ने और शहरी क्षेत्र के 4,450 लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं। तीसरे स्थान पर फर्रुखाबाद जिला है। ग्रामीण क्षेत्र के 27,597 और शहरी क्षेत्र के 11,398 लोगों ने विकसित भारत के लिए सुझाव साझा हैं। कानपुर नगर से 35,718 लोगों के सुझाव पहुंचकर चौथे स्थान पर है। वहीं, प्रदेश भर में संभल जिला से 1,58,265 लोगों ने सुझाव देकर पहला स्थान पर पहुंच गया। वहीं, फिरोजाबाद जिला से 5,962 लोगों के सुझाव से 75वें स्थान पर है।

विज्ञापन

समर्थ उत्तर प्रदेश– विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में शहर से लेकर ग्रामीण वर्ग के लोग अपना सुझाव साझा कर रहे हैं। 30 अक्तूबर तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुझाव भेजना है। जिले के युवा वर्ग के लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ज्यादा सुझाव दिए हैं।  -आलोक कुमार, परियोजना निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed