फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence Updates, Haji Wasi accused of grabbing Halim College land, KDA will demolish illegal construction

Kanpur Violence Updates:  हाजी वसी पर हलीम कॉलेज की जमीन कब्जाने का आरोप, केडीए अवैध निर्माण करेगा ध्वस्त

Fri, 08 Jul 2022 11:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Jul 2022 11:24 PM IST
सार

कानपुर हिंसा का आरोपी बिल्डर हाजी वसी एक नए केस में फंस गए हैं। दरअसल, पुलिस कमिश्नर को एक गुमनाम पत्र के आधार पर जांच शुरू की गई है। इसमें हाजी वसी पर हलीम कॉलेज की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया गया है।  प्रशासन और केडीए भी करेगा जांच

विज्ञापन
Kanpur Violence Updates, Haji Wasi accused of grabbing Halim College land, KDA will demolish illegal construction
आरोपी बिल्डर हाजी वसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर हिंसा मामले में जेल भेजे गए बिल्डर हाजी वसी का एक और कारनामा पुलिस के सामने आया है। पुलिस कमिश्नर को बुधवार को एक गुमनाम पत्र मिला। उसमें आरोप लगाया गया है कि बिल्डर हाजी वसी ने केडीए, जिला प्रशासन और पुलिस से सांठगांठ कर हलीम काॅलेज की 20 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जाकर एक दर्जन से अधिक बहुमंजिला इमारतें बनाकर बेच डालीं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि हलीम कॉलेज के पास एक लाख वर्ग गज जमीन है। मौजूदा समय में इसकी 20 हजार वर्ग गज से ज्यादा जमीन पर बहुमंजिला इमारतें खड़ी हैं। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सा बिल्डर हाजी वसी का है, जिसमें इमारतें, दुकानें और कई गेस्ट हाउस बनवाए गए हैं।

विज्ञापन

केडीए और पुलिस पर मिली भगत का आरोप 
हलीम कॉलेज को संचालित करने वाले मुस्लिम एसोसिएशन के पदाधिकारी अब्दुल हसीब का आरोप है कि केडीए और पुलिस से मिलीभगत कर बिल्डर कॉलेज की जमीन पर कब्जे कर रहे हैं। संस्था के संचालन को लेकर कोई एक कमेटी नहीं है। एक पक्ष मेरा है, दूसरा कोर्ट से है और तीसरा पक्ष वह है जिसे पुलिस ने कब्जा कराया हुआ है। इसका लाभ बिल्डर उठा रहे हैं और जमीन पर कब्जे हो रहे हैं।

विज्ञापन

हाजी वसी के अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त
केडीए ने बिल्डर हाजी वसी की तरफ से अवैध रूप से बनवाई जा रही इमारतें ध्वस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। ध्वस्तीकरण की शुरुआत चमनगंज क्षेत्र से करने की योजना बनाई गई है। बिल्डर हाजी वसी एक दशक से भी ज्यादा समय से विकास प्राधिकरण के अभियंताओं सहित अन्य अफसरों, सुपरवाइजरों की मिलीभगत से घनी आबादी वाले चमनगंज, बेकनगंज, अनवरगंज क्षेत्र में छोटे-छोटे प्लाटों पर मानकों को ताक पर रखकर वैध निर्माणों की आड़ में अवैध रूप से बहुमंजिला इमारतें भी बनवाता रहा है। 

पुलिस की जांच में यह भी पता चला था कि बिल्डर हाजी वसी की परेड चौराहे पर सद्भावना चौकी के पीछे स्थित कार्नर के भवन और उसके बगल में स्थित चंद्रेश्वर हाते पर भी नजर थी। पुलिस के अनुसार इस हाते को खाली कराने के लिए उसने हयात से एक करोड़ में डील की थी। इसमें से 10 लाख रुपये एडवांस भी दिए थे। जांच के दौरान पर्त दर पर्त खुलने के बाद केडीए ने भी उसके खिलाफ कार्रवाई तेज की। पता चला है कि ध्वस्तीकरण की सूची में हाजी वसी की चमनगंज के परिसर संख्या 88/333 पार्ट में निर्माणाधीन इमारत का नाम सबसे ऊपर है। इसमें ग्राउंड फ्लोर के साथ ही तीन मंजिलों का निर्माण हो रहा था।

विज्ञापन

चमनगंज, बेकनगंज, अनवरगंज थाना क्षेत्र में बिल्डर हाजी वसी जिन सात इमारतों को सील तोड़कर अवैध रूप से बनवा रहा था। इन मामलों में संबंधित थाने में पिछले महीने एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सभी अवैध इमारतें क्षेत्रीय पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी गई थीं। नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जाजमऊ क्षेत्र में भी उसकी दो बिल्डिंग सील की गई थीं।  -अवनीश सिंह, विशेष कार्याधिकारी, जोन-1, केडीए

केस्को, जलकल, नगर निगम की मिलीभगत से भी चल रहा अवैध फ्लैटों का धंधा
हाजी वसी सहित कई अन्य बिल्डर सोहन लाल का हाता बासमंडी, कंघी मोहाल, सीसामऊ, सुजातगंज, ग्वालटोली, सूटरगंज, जाजमऊ, रतन लाल नगर, श्याम नगर, लालबंगला, गोविंद नगर, किदवई नगर, नौबस्ता, कल्याणपुर, काकादेव, नवाबगंज, विष्णुपुरी आदि क्षेत्रों में अवैध रूप से फ्लैट बनवा रहे हैं। केस्को और जलकल विभाग मिलीभगत के चलते नक्शे को नजरंदाज करते हुए फ्लैट खरीदारों को बिजली, सीवर के कनेक्शन भी दे देते हैं। इस वजह से अवैध निर्माणों को बढ़ावा मिल रहा है। उधर, केडीए के ओएसडी ने बताया कि केस्को, जलकल विभाग को यह देखकर ही कनेक्शन देना चाहिए कि उस भवन का नक्शा स्वीकृत है या नहीं। नगर निगम को भी नियमानुसार बने भवनों में ही गृहकर निर्धारण करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed