फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence: NBW issued against 17 absconding accused

नई सड़क हिंसा: 17 फरार आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी, 54 आरोपी जेल में हैं बंद

Wed, 07 Sep 2022 10:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Sep 2022 10:05 AM IST
सार

नई सड़क पर हुई हिंसा में मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी पर एनएसए लग चुका है। वसी व मुख्तार समेत चार पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। अब हयात के तीन अन्य मुख्य साथी जावेद, सूफियान व मोहम्मद राहिल पर एनएसए लगाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Kanpur Violence: NBW issued against 17 absconding accused
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नई सड़क पर हुई हिंसा के मामले में फरार 17 आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने कोर्ट से एनबीडब्ल्यू ले लिया है। उनकी तलाश भी जारी है। अगर ये आरोपी नहीं पकड़े गए या खुद से हाजिर नहीं हुए तो एसआईटी इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करेगी। 
विज्ञापन


नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल व हिंसा हुई थी। बेकनगंज थाने में तीन केस दर्ज किए गए थे। मामले में 54 आरोपी जेल में बंद हैं। जिसमें मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी, बिल्डर हाजी वसी, मुख्तार बाबा आदि शामिल हैं। वहीं दो किशोर बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए थे। इन सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन


एसआईटी प्रभारी व डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि 18 और आरोपियों की शिनाख्त की गई थी। जिसमें से एक आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। बाकी के 17 आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू लिया गया है। गिरफ्तारी करने का प्रयास भी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द लग सकता है एनएसए
मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी पर एनएसए लग चुका है। वसी व मुख्तार समेत चार पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। अब हयात के तीन अन्य मुख्य साथी जावेद, सूफियान व मोहम्मद राहिल पर एनएसए लगाने की तैयारी है। तीनों की फाइल तैयार है। जैसे जैसे ये आरोपी जमानत के  लिए अर्जी डालेंगे वैसे ही पुलिस एनएसए की फाइल पर मुहर लगाकर डीएम को भेजेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed