{"_id":"629ce82c273c6a3bf225891a","slug":"kanpur-violence-license-suspended-for-pump-giving-petrol-in-bottles-to-miscreants","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Violence: उपद्रवियों को बोतलों में पेट्रोल देने वाले पंप का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Violence: उपद्रवियों को बोतलों में पेट्रोल देने वाले पंप का लाइसेंस निलंबित
Sun, 05 Jun 2022 11:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:03 PM IST
सार
नियमानुसार कोई भी पेट्रोल पंप बोतल में पेट्रोल-डीजल की बिक्री नहीं कर सकता। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि करीब आधा दर्जन लोगों ने इस पंप से बोतल में पेट्रोल खरीदा।
विज्ञापन
इसी पंप से उपद्रवियों ने बोतलों में लिया पेट्रोल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में नई सड़क पर हुए बवाल में पेट्रोल बम का भी इस्तेमाल किया गया था। क्षेत्र के ही एक पंप से उपद्रवियों ने बोतलों में पेट्रोल लिया था। इसके चलते जिला प्रशासन ने इस पंप का लाइसेंस निरस्त कर बिक्री पर रोक लगा दी है। जांच के बाद प्रशासन ने पंप की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी हैं, ताकि हिंसा में शामिल रहे लोगों की पहचान भी की जा सके।
दरअसल, डीएम नेहा शर्मा को सूचना मिली कि घटना से पहले वाली रात और घटना वाली सुबह (तीन जून) डिप्टी पड़ाव चौराहे के पास स्थित बीपीसीएल के रामलाल एंड संस फर्म के पेट्रोल पंप से बोतल में पेट्रोल बेचा गया था। जांच में इस बात की पुष्टि होने के बाद पंप पर कार्रवाई की गई। साथ ही डीएम ने आसपास के सभी पेट्रोल पंपाें की जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी की टीम को जांच के दौरान रामलाल एंड संस के पंप की एक मशीन से घटतौली की भी बात सामने आई। नोजल में दस मिलीलीटर पेट्रोल कम निकलता पाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी जितेंद्र पाठक ने बताया कि कंपनी को इसकी जानकारी दे दी गई है।
नहीं बेंच सकते बोतल में पेट्रोल
नियमानुसार कोई भी पेट्रोल पंप बोतल में पेट्रोल-डीजल की बिक्री नहीं कर सकता। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि करीब आधा दर्जन लोगों ने इस पंप से बोतल में पेट्रोल खरीदा। पेट्रोल खरीदने वालों की भूमिका बवाल में पाई गई तो पंप संचालक भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।