{"_id":"62a0b62799716241d12c4a4b","slug":"kanpur-violence-five-including-bjym-leader-jailed-four-more-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Violence: भाजयुमो के नेता समेत पांच को जेल, चार और गिरफ्तार, अब तक कुल 54 की हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Violence: भाजयुमो के नेता समेत पांच को जेल, चार और गिरफ्तार, अब तक कुल 54 की हुई गिरफ्तारी
Wed, 08 Jun 2022 08:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Jun 2022 08:15 PM IST
सार
कानपुर में हिंसा प्रभावित इलाके के अलावा आधा दर्जन संवेदनशील क्षेत्रों में बुधवार को ड्रोन से निगरानी की गई। कुछ संदिग्ध मकान चिह्नित किए गए, जहां पर आपत्तिजनक चीजें रखी दिखाई दीं।
विज्ञापन
kanpur violence
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बवाल के बाद ट्विटर पर विवादित पोस्ट करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री हर्षित श्रीवास्तव को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। दूसरी तरफ उपद्रव में शामिल चार और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। बवाल में अब तक कुल 54 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। तमाम अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
हर्षित श्रीवास्तव ने ट्विटर पर विवादित पोस्ट लिखी थी। कर्नलगंज पुलिस ने हर्षित पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया था। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसको जेेल भेजा गया है।
उधर पुलिस ने बवाल के मामले में नसीम बूटी, मोहम्मद अरशद, शंकर लाल रमानी, आसिफ उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक एसआईटी वीडियो व फोटो के जरिये लगातार बवाल में शामिल लोगों की पहचान में जुटी है। जैसे जैसे पहचान हो रही है, वैसे ही उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन
ड्रोन से हो रही निगरानी
हिंसा प्रभावित इलाके के अलावा आधा दर्जन संवेदनशील क्षेत्रों में बुधवार को ड्रोन से निगरानी की गई। कुछ संदिग्ध मकान चिह्नित किए गए, जहां पर आपत्तिजनक चीजें रखी दिखाई दीं। इस तरह की चीजें रखने वालों पर भी कार्रवाई होगी। बवाल के बाद से लगातार ड्रोन से निगरानी की जा रही है।