{"_id":"5e6b31ee8ebc3ea82405144b","slug":"kanpur-violence-five-accused-surrendered-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर हिंसा: पांच आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर गए जेल, सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की थी हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हिंसा: पांच आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर गए जेल, सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की थी हिंसा
Fri, 13 Mar 2020 12:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बाबूपुरवा में सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के विरोध में हुई हिंसा के मामले में पांच आरोपियों ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पांचों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों पर हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, लूट समेत अन्य कई गंभीर आरोप हैं।
सरेंडर करने वालों में गोली लगने से घायल फैजान व कसीम भी हैं। बवाल में पुलिस ने बाबूपुरवा निवासी अकरम, फैजान, कसीम, दिलशाद और सागिर को आरोपी बनाया। फरार होने की वजह से पुलिस ने सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाया।
पुलिस कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में थी, इसी बीच बृहस्पतिवार को वकील नासिर खान, पंकज मिश्रा व उत्तम चंद्र गौतम ने पांचों आरोपियों को सीएमएम कोर्ट में सरेंडर कराया। हिंसा के दिन गोली लगने से घायल भी हुए थे। पुलिस का दावा है कि हिंसा के दिन के वीडियो और फुटेज से इनकी पहचान की गई।
विज्ञापन
आठ-दस आरोपी सरेंडर करने की फिराक में
हिंसा में अब तक पांच आरोपी जेल जा चुके हैं। दो को जमानत मिल चुकी है। अब पांच और जेल गए हैं। सूत्रों के मुताबिक आठ-दस अन्य आरोपी भी सरेंडर करने की फिराक में हैं। इसमें कुछ नामजद और कई ऐसे आरोपी है, जिनका नाम पुलिस विवेचना में जोड़ा गया है। इन सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है।