{"_id":"637f83dd29e75c5c0854f8c2","slug":"kanpur-violence-ed-interrogated-the-accused-recorded-their-statements","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सड़क हिंसा: आरोपियों से ईडी ने की पूछताछ, दर्ज किए बयान, बैंक खातों और संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सड़क हिंसा: आरोपियों से ईडी ने की पूछताछ, दर्ज किए बयान, बैंक खातों और संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाएगी
Thu, 24 Nov 2022 08:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Nov 2022 08:23 PM IST
विज्ञापन
नई सड़क हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में तीन जून को हुए नई सड़क बवाल के मामले में मुख्य आरोपी व फंडिंग के मामले में प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद आरोपियों की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। ईडी जल्द ही आरोपियों के बैंक खातों और संपत्तियों का ब्योरा जुटाने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
जांच के क्रम में ईडी ने जेल में बंद अबतक छह आरोपियों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी, उसके साथी जावेद, फंडिंग के मामले में मुख्तार बाबा, बिल्डर वसी, डीटू गैंग के अफजाल, अतीक खिचड़ी समेत 60 से अधिक लोगों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम ने चित्रकूट जेल में बंद हयात जफर हाशमी, पीलीभीत जेल में बंद मोहम्मद राहिल, सोनभद्र में मोहम्मद सोफियान, बस्ती में जावेद अहमद खां, देवरिया जेल में बंद पूर्व सपा नेता निजा कुरैशी, कानपुर जेल में बंद मुख्तार बाबा से पूछताछ की। ईडी आरोपियों के बैंक खातों, अपराध से अर्जित की गई संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। जल्द ही ईडी कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन