{"_id":"68bbcd3c9ceba448590e04a1","slug":"kanpur-villagers-mistook-the-drunken-youths-as-miscreants-beat-them-up-and-handed-them-over-to-the-police-2025-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नशे में पहुंचे युवकों को ग्रामीणों ने समझा बदमाश, पीटकर पुलिस के हवाले किया…पूछताछ में सच्चाई आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नशे में पहुंचे युवकों को ग्रामीणों ने समझा बदमाश, पीटकर पुलिस के हवाले किया…पूछताछ में सच्चाई आई सामने
Sat, 06 Sep 2025 11:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:31 AM IST
सार
Kanpur News: चौकी इंचार्ज राठी ने बताया कि प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनो को उनके घरों में पुलिस ने पहुंचा दिया। बताया कि अफवाहों के चलते व पहचान के न होने से ग्रामीणों ने उन दोनो बदमाश समझकर पकड़ लिया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों के द्वारा पकड़ा गया युवक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में शुक्रवार की रात दो युवकों को देख ग्रामीणों ने बदमाश समझकर पकड़ लिया। फिर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनो रिश्तेदारी में पास के गांव भदवारा जा रहे थे, लेकिन नशे की हालत में चंदापुर पहुंच गए थे। असलियत सामने आने पर दोनों को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
साढ़ थाना क्षेत्र के पतारी गांव निवासी प्रदीप पासवान नशे की हालत में गांव के ही दिमागी रूप से बीमार सईद के साथ रात के समय सजेती थाना क्षेत्र के भदवारा गांव अपने फूफा जयकरन पासवान के यहां जा रहा था। नशे के चलते दोनों पहले पड़ने वाले गांव चंदापुर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार चंदापुर के ग्रामीणों ने दोनों को बदमाश समझकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
धोखे से पहुंच गए थे चंदापुर गांव
दोनों कुछ समझ पाते उससे पहले ही ग्रामीणों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बदमाश पकड़े जाने की सूचना मिलते ही कुआखेडा चौकी पुलिस ने पहुंचकर दोनों को छुड़वाया और चौकी ले आई। इसके बाद पूछताछ में असलियत सामने आने पर पतारी के ग्राम प्रधान से जानकारी करने पर मालूम हुआ कि वो चोर नहीं, बल्कि नशेबाज हैं और धोखे से चंदापुर गांव पहुंच गए थे।