फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Vikas Dubey News: Hearing in Bikru case will now be held on October 25

बिकरू कांड: आरोपियों ने हाथ जोड़कर कोर्ट से मांगी केस डायरी की छाया प्रति, अब 25 अक्तूबर को होगी सुनवाई

Mon, 11 Oct 2021 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Oct 2021 10:07 PM IST
सार

आरोपियों की पेशी को लेकर कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बिकरू कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। सोमवार को आरोपियों की पेशी के चलते कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
Kanpur Vikas Dubey News: Hearing in Bikru case will now be held on October 25
कानपुर एनकाउंटर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिकरू कांड में केस डायरी की छाया प्रति नहीं मिल पाने से आरोप पर बहस शुरू नहीं हो पा रही है। सोमवार को सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं ने कोर्ट से छाया प्रति देने की मांग की। कहा कि जब उन्हें पूरे तथ्यों की जानकारी नहीं होगी तो वह बचाव पक्ष मजबूती से कैसे रख सकेंगे।
विज्ञापन


कई आरोपियों ने कोर्ट में हाथ जोड़कर केस डायरी की पठनीय प्रति मांगी। कोर्ट ने अब सुनवाई के लिए 25 अक्तूबर की तिथि तय की है। आरोपियों की पेशी को लेकर कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बिकरू कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन


सोमवार को आरोपियों की पेशी के चलते कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। न्यायालय भवन के अंदर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी ली गई। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता योगेश भसीन ने कहा कि पिछली तारीख को वह केस डायरी की सीडी ले गए थे इसमें कई पर्चे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बचाव के लिए पक्ष रखने में समस्या आएगी। उन्होंने कोर्ट को प्रार्थना देकर जो पर्चे सीडी में नहीं हैं वो उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं अन्य आरोपियों के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित, सीपी शुक्ला व पवनेश शुक्ला ने केस डायरी की छाया प्रति मांगी।

पवनेश शुक्ला ने फिर से प्रार्थना पत्र सौंपा। अधिवक्ताओं ने कोर्ट से कहा कि वह सुनवाई आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन अगर पूरे तथ्य नहीं होंगे तो बचाव पक्ष मजबूती से कैसे रखा जा सकेगा। कोर्ट ने अब सुनवाई के लिए 25 अक्तूबर की तिथि तय की है।

बता दें बिकरू कांड में कुल 45 आरोपियों पर आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इसमें सोमवार को खुशी, दरोगा केके शर्मा, शिवम दलाल समेत चार आरोपियों को छोड़कर बाकी 41 कोर्ट में पेश हुए। वहीं इस मामले की केस डायरी 2240 पेज की है। कोर्ट इसे सीडी में दे रहा है, जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता छाया प्रति मांग रहे हैं। 

आरोपियों से मिलने के लिए बेताब रहे परिजन 
बिकरू कांड की सुनवाई में अधिकांश आरोपियों की पेशी थी। इसकी जानकारी पर उनके परिजन कोर्ट परिसर में मिलने पहुंचे। पुलिस को पहले ही इसकी आशंका थी। ऐसे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

मुख्य गेट से लेकर न्यायालय भवन के प्रवेश द्वार पर सभी की तलाशी ली गई। परिजनों को आरोपियों से दूर रखा गया। पुलिस दस-दस आरोपियों को हवालात से अदालत तक सुरक्षा के बीच ले गई। इस बीच उनके परिजन मुख्य द्वार के पास आकर खड़े हो गए। 

पुलिस ने मशक्कत कर उन्हें हटाया, साथ ही सुरक्षित ढंग से आरोपियों को कोर्ट में पेशी कराने के बाद वाहन में बैठाकर जेल ले गए। इस दौरान आरोपी भी परिजनों को देखकर हाथ हिलाते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed