{"_id":"6136581a8ebc3e74e856dd5b","slug":"kanpur-vikas-dubey-case-news-jai-bajpai-and-brothers-will-be-charged-with-gangster-case-on-september-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: गैंगस्टर मामले में जय बाजपेयी व भाइयों पर 10 सितंबर को तय होंगे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: गैंगस्टर मामले में जय बाजपेयी व भाइयों पर 10 सितंबर को तय होंगे आरोप
Mon, 06 Sep 2021 11:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:35 PM IST
सार
विशेष लोक अभियोजक घनश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की ओर से चार्जशीट व गैंग चार्ट की कॉपी न मिलने का तर्क कोर्ट में रखा गया था। इस कारण सोमवार को आरोप तय नहीं हो सके।
विज्ञापन
विकास दुबे का साथी जय बाजपेयी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गैंगस्टर के आरोपी जय बाजपेयी व उसके भाइयों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अब 10 सितंबर को आरोप तय हो सकेंगे। विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) मोहम्मद शफीक ने अजय व रजय की ओर से दाखिल वारंट रिकॉल (निरस्त) की अर्जियां स्वीकार कर लीं।
सोमवार को कड़ी सुरक्षा में जय बाजपेयी को भी जेल से अदालत लाया गया था। सभी आरोपियों को चार्जशीट व गैंग चार्ट की कॉपी दे दी गई है। अगली तारीख में कोर्ट आरोप तय करेगी। गैंगस्टर कोर्ट में सोमवार को वकीलों के साथ जय को देखने और उससे मिलने वालों का भारी जमावड़ा रहा।
अदालत के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा में जय को लाया गया था। वहीं पिछली तारीख पर अदालत में हाजिर न होने वाले जय के भाई अजय व रजय के खिलाफ कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट को रिकॉल (निरस्त) करने की अर्जी दी गई थी।
विज्ञापन
तर्क दिया गया कि उन्होंने जानबूझकर कोर्ट आने में हीलाहवाली नहीं की। अर्जी को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने दोनों का वारंट निरस्त कर दिया है। विशेष लोक अभियोजक घनश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की ओर से चार्जशीट व गैंग चार्ट की कॉपी न मिलने का तर्क कोर्ट में रखा गया था।
इस कारण सोमवार को आरोप तय नहीं हो सके। सभी आरोपियों जय, अजय, रजय व शोभित को अलग-अलग कॉपी दे दी गई हैं। कोर्ट ने अगली तारीख 10 सितंबर नियत की है। इसमें आरोप तय किए जाएंगे।