कानपुर: आर्यनगर सीट से सपा प्रत्याशी के बिगड़े बोल, सुंदर कांड पर विवादित बयान का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि प्रत्याशी ने सामने खड़े व्यक्ति से कहा कि आपकी पत्नी भी तो काफी सुंदर है। फिर बोले कि मेरी पत्नी तो प्रचार के लिए घर-घर जा रही हैं। जिसने नहीं देखा, देख लेना। लेकिन कुछ ऐसा-वैसा न करना नहीं तो मैं कांड कर दूंगा।
विस्तार
आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अमिताभ वाजपेयी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे सुंदर कांड पर एक विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। बयान में कह रहे हैं कि मेरी पत्नी सुंदर है और मैं कांड करता रहता हूं।
अमिताभ वाजपेयी ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ चुनाव कार्यलय में पूजा करके मनाई। इस दौरान सुंदरकांड का पाठ किया गया था। विधानसभा क्षेत्र की एक नुक्कड़ सभा में इसी का उन्होंने जिक्र किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कपड़ों पर उन्होंने तंज किया और कहा कि वह एक ही तरह के कपड़े पहनते हैं।
ये कहा है वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि प्रत्याशी ने सामने खड़े व्यक्ति से कहा कि आपकी पत्नी भी तो काफी सुंदर है। फिर बोले कि मेरी पत्नी तो प्रचार के लिए घर-घर जा रही हैं। जिसने नहीं देखा, देख लेना। लेकिन कुछ ऐसा-वैसा न करना नहीं तो मैं कांड कर दूंगा। इस संबंध में जब सपा प्रत्याशी और विधायक अमिताभ वाजपेयी से पूछा तो उन्होंने कहा कि कुत्सित मानसिकता के लोग मेरा बयान तोड़-मरोड़ रहे हैं। कांड से मतलब है कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर जगह झगड़ा करता रहता हूं।