फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Video of Gravity ride collapsing goes viral incident occurred at Armapur fair with 20 people on board

कानपुर: ग्रेविटी झूला टूटने का वीडियो वायरल, अर्मापुर मेले में हुआ था हादसा, 20 लोग थे सवार, पुलिस ने बचाई जान

Fri, 23 Oct 2026 11:10 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 23 Oct 2026 11:10 AM IST
सार

Kanpur News: अर्मापुर स्थित रेलवे ग्राउंड में लगे दशहरा मेले में ग्रेविटी झूले का फाउंडेशन टूटने का वीडियो शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। घटना के समय झूले पर करीब 20 लोग सवार थे, जो फाउंडेशन टूटने से एक तरफ झुकने के कारण खतरे में आ गए थे।

विज्ञापन
Kanpur Video of Gravity ride collapsing goes viral incident occurred at Armapur fair with 20 people on board
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अर्मापुर के रेलवे ग्राउंड में लगे दशहरा मेले में एक दिन पहले ग्रेविटी झूले का फाउंडेशन टूटने की घटना का वीडियो शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के समय झूले में करीब 20 लोग सवार थे। फाउंडेशन टूटने से झूला अचानक एक तरफ झुक गया था, जिससे सवार लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी।

विज्ञापन

घटना के बाद मेले में अफरातफरी मच गई थी। मौके पर मौजूद अरमापुर थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य करते हुए झूले पर सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos





मजबूती और सुरक्षा इंतजामों पर उठ रहे हैं सवाल
वहीं, झूले के ठेकेदार सत्यप्रकाश सिंह उर्फ छोटे ठाकुर के घटना के बाद मौके से चले जाने और उनका फोन बंद होने का आरोप है। कई दिनों से संचालित हो रहे झूले का फाउंडेशन टूटने से उसकी मजबूती और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में झूले की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा मानकों और ठेकेदार की जिम्मेदारी की जांच किए जाने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed