फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Video of ADO Cooperative taking money from Secretary goes viral, both suspended

Kanpur: सचिव से रुपये लेते एडीओ सहकारिता का वीडियो वायरल, दोनों निलंबित

Thu, 16 Jan 2025 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Jan 2025 11:44 PM IST
सार

Kanpur News: सचिव से रुपये लेते एडीओ सहकारिता का वीडियो वायरल मामले में दोनों को निलंबित कर दिया गया है। एडीओ को गाजीपुर से संबद्ध किया गया।

विज्ञापन
Kanpur: Video of ADO Cooperative taking money from Secretary goes viral, both suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) का सचिव से रुपये लेते वीडियो वायरल होने के मामले में शासन ने दोनों को निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण की जांच संयुक्त आयुक्त निबंधक बरेली मंडल को सौंपी गई है। उनसे एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


बंसठी साधन सहकारी समिति के सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) अरविंद कुमार सिंह का एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में अरविंद कुमार सिंह, सचिव हरि नारायण से 500-500 के नोट लेते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए अपर आयुक्त एवं अपर निबंधन सहकारिता ने उन्हें निलंबित कर दिया है। एडीओ को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता गाजीपुर से संबद्ध किया गया है। सोसाइटी के सचिव को विकास भवन स्थित सहकारिता कार्यालय में संबद्ध किया गया है। सचिव हरि नारायण के पास गौरी लक्खा, गोगूमऊ और इटरा की सोसाइटी का चार्ज था। शासन ने संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता बरेली मंडल राजेश कुमार सिंह को जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed