फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Vehicle theft gang busted, four accused of stealing cars to smuggle liquor in Bihar arrested

Kanpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, बिहार में शराब तस्करी के लिए कारें चुराने के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Dec 2025 09:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Dec 2025 09:06 PM IST
सार

Kanpur News: पकड़े गए आरोपियों के पास से पांच कारें बरामद हुई हैं। इनमें से तीन गोविंद नगर के फैक्टरी एरिया से चुराई थीं।

विज्ञापन
Kanpur: Vehicle theft gang busted, four accused of stealing cars to smuggle liquor in Bihar arrested
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदनगर पुलिस ने गुरुवार को एक बड़े वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की पांच कारें बरामद कीं। इनमें से तीन कारें गोविंदनगर थाना क्षेत्र से ही चोरी की गई हैं। शातिर चोरी की कारों को बिहार में बेचते थे जहां इनका इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए किया जाता है। सभी आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बीते कुछ माह में दादानगर फैक्टरी एरिया से तीन कारें चोरी हुई थीं। इनके खुलासे के लिए पुलिस काम कर रही थी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने बिहार से नालंदा के हरनौत निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि वह शराब तस्कर है। पटना के थाना कंकड़ बाग के अशोकनगर इलाके के सूरज कुमार और बलिया के नरही के पवन उपाध्याय उर्फ गलगल बाबा संग मिलकर शराब तस्करी करता है।
विज्ञापन


इस काम के लिए उसे चोरी की गाड़ियों की जरूरत पड़ती है। इन गाड़ियों को आशियाना लखनऊ का रहने वाला सत्यम गुप्ता चुराकर उन्हें बेचता है। फिर इन्हीं कारों की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर में हेरफेर कर इनका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बरामद हुईं स्विफ्ट डिजायर व नेक्साॅन कारें
पुलिस ने सबसे पहले राजकुमार को गिरफ्तार किया। राजकुमार से पूछताछ में सत्यम का नाम खुला जो कारें चुराकर उन्हें बेचने का काम करता है। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को सत्यम ने चोरी की तीन कारों की डिलीवरी देने के लिए सूरज और पवन को गोविंदनपुरी के पास बुलाया। यहां पुलिस ने घेराबंदी करके इन तीनाें को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी हुई स्विफ्ट डिजायर , सफेद और नीले रंग की नेक्सॉन कारें बरामद कीं। इन वाहनाें का सौदा 50 हजार से लेकर चार लाख रुपये तक में हुआ था। आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई वैगन आर और ब्रीजा कार भी बरामद की।


सौ से ज्यादा कारें चुरा चुका सत्यम
इंस्पेक्टर गोविंदनगर रिकेश कुमार ने बताया कि सत्यम बेहद शातिर चोर है। वह चंद सेकेंड में ही कारों के लॉक तोड़कर उन्हें लेकर चंपत हो जाता है। उस पर कानपुर, बलिया, लखनऊ आदि जिलों में कुल 21 मामले दर्ज हैं। उसने 100 से ज्यादा कारों की चोरी करने की बात कबूली है। इससे पहले वर्ष 2022 में सत्यम को 16 गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। उस पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed