फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Vegetable crop destroyed due to strong sunlight and heat, young farmer committed suicide

Kanpur: तेज धूप और गर्मी से बर्बाद हो गई सब्जी की फसल, युवा किसान ने जान दी, पांच-छह लाख का कर्जा था

Wed, 26 Jun 2024 08:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Jun 2024 08:49 PM IST
सार

कानपुर में फसल खराब होने से आहत युवा किसान ने मौत को गले लगा लिया। किसान के ऊपर पांच-छह लाख का कर्जा था। वह फसल बेचकर कर्जा उतारने की सोच रहा था।

विज्ञापन
Kanpur: Vegetable crop destroyed due to strong sunlight and heat, young farmer committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज धूप और गर्मी से छह बीघा सब्जी की फसल खराब होने से आहत युवा किसान चंद्रपाल (25) ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव खेत के पास लगे पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। परिजनों के अनुसार उस पर पांच से छह लाख रुपये कर्जा भी था, जिसे वह फसल बेचकर उतारना चाहता था।

विज्ञापन


बैकुंठपुर भारतपुरवा गांव निवासी किसान बुद्धिलाल के परिवार में पत्नी बुधाना व तीन बेटे चंद्रपाल, रवि और विकास हैं। तीनों के हिस्से में छह-छह बीघा खेती आई थी। चंद्रपाल ने अपने खेतों में हरी सब्जियां (धनिया, लौकी व भिंडी) बोई थी। इसके लिए चंद्रपाल ने गांव के कुछ लोगों से करीब कर्जा भी लिया था। प्रचंड गर्मी और लू के चलते फसल नष्ट हो गई। खेती नष्ट होने और ब्याज की रकम न चुका पाने से वह तनाव में था। रविवार रात बिना बताए घर से निकल गया था।

विज्ञापन

सोमवार सुबह शव खेत के पास पेड़ के फंदे से लटकता मिला। फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिठूर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खेती में नुकसान होने के कारण ही आत्महत्या करने की बात सामने आई है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed