फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur VBG Ramji No workers found in 195 Gram Panchayats out of a target of 29500 only 3713 got work

वीबीजी-रामजी: 195 ग्राम पंचायतों में नहीं मिले श्रमिक, 29,500 के लक्ष्य में 3,713 को मिला काम, पढ़ें रिपोर्ट

Wed, 14 Oct 2026 12:45 PM IST
Himanshu Awasthi रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर
रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 14 Oct 2026 12:45 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर जिले की 590 ग्राम पंचायतों में 29,500 श्रमिकों को रोजगार देने के लक्ष्य के मुकाबले पोर्टल पर मात्र 3,713 (12.59%) श्रमिकों को ही काम मिल सका। जिले की 195 ग्राम पंचायतों में एक भी श्रमिक काम पर नहीं पहुंचा, जिससे वहां आंकड़ा शून्य रहा।

विज्ञापन
Kanpur VBG Ramji No workers found in 195 Gram Panchayats out of a target of 29500 only 3713 got work
वीबीजी-रामजी योजना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गांवों में रोजगार देने के लिए शासन के निर्देश पर जिले की सभी 590 ग्राम पंचायतों में चलाया गया विशेष रोजगार सृजन दिवस लक्ष्य से कोसों दूर रह गया। सोमवार को विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) के तहत एक दिन में 29,500 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य था, लेकिन रोजगार महज 3,713 को ही मिल सका। यानी लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 12.59 प्रतिशत श्रमिकों को ही काम मिला। 87.41 प्रतिशत का लक्ष्य अधूरा रह गया।

विज्ञापन

रोजगार देने के अभियान में 25,787 श्रमिक पीछे रह गए। 195 ग्राम पंचायतें तो ऐसी रहीं जहां एक भी मजदूर नहीं मिला। इससे यहां काम का आंकड़ा भी शून्य रहा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर तक के अधिकारी और कर्मचारी जुटे रहे, लेकिन इसका असर आंकड़ों में नजर नहीं आया। अमर उजाला ने पोर्टल पर लगाई गई हाजिरी और ग्राम पंचायतों में काम पर पहुंचे मजदूरों की पड़ताल की तो हकीकत चौंकाने वाली सामने आई। जिले की 195 ग्राम पंचायतों में एक भी मजदूर काम करने नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Trending Videos

अपेक्षित परिणाम नहीं दे सका अभियान
इससे अभियान की तैयारियों और गांवों में रोजगार उपलब्ध कराने के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। कई ग्राम पंचायतों में 50 से 70 श्रमिकों के जॉब कार्ड सक्रिय होने के बावजूद काम पर महज एक मजदूर पहुंचा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में औसतन 50 श्रमिकों को रोजगार देने का लक्ष्य था लेकिन कई जगह काम शुरू होने के बावजूद यह आंकड़ा हासिल नहीं हो सका। कहीं श्रमिक नहीं पहुंचे तो कहीं पोर्टल की गड़बड़ी के कारण उनकी हाजिरी ही दर्ज नहीं हो पाई। वीबीजी-रामजी पोर्टल पर अधिकांश कार्य पौधरोपण, सड़क निर्माण और पोषण वाटिका से संबंधित दर्ज किए गए। यानी गांवों में काम के प्रस्ताव और गतिविधियां मौजूद थीं, लेकिन श्रमिकों को रोजगार देने के मामले में अभियान अपेक्षित परिणाम नहीं दे सका।

विज्ञापन

48,740 के जॉब कार्ड सक्रिय, फिर भी 29,500 को काम का लक्ष्य अधूरा
जिले की सभी 590 ग्राम पंचायतों में विशेष रोजगार दिवस मनाने की तैयारी पहले से की गई थी इसके लिए खंड विकास अधिकारियों से लेकर ग्राम सचिवों को निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी 195 पंचायतों में एक भी श्रमिक के काम पर नहीं पहुंचने की पोल खुली। दूसरी ओर, जहां काम शुरू हुआ, वहां भी लक्ष्य के मुताबिक श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल सका। जिले में 48,740 मजदूरों के जॉब कार्ड सक्रिय हैं। इसके बावजूद विशेष अभियान में 29,500 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया।

विज्ञापन

ठप हुआ वीबीजी पोर्टल, दूसरे पोर्टल से भी बढ़ी परेशानी
ब्लॉक के अधिकारियों ने बताया कि कम हाजिरी दर्ज होने की एक बड़ा कारण वीबी-जी रामजी पोर्टल का ठीक से काम नहीं करना रहा। सुबह थोड़ी देर चलने के बाद पोर्टल ठप हो गया यह समस्या प्रदेश के अन्य जिलों में भी सामने आई। इसके बाद शासन स्तर से जनग्राम नाम का दूसरा पोर्टल जारी किया गया लेकिन नया पोर्टल होने के कारण कई कर्मचारी इसे ठीक से संचालित नहीं कर सके। अलग-अलग पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करने की प्रक्रिया के चलते कई ग्राम पंचायतों के श्रमिकों की उपस्थिति अपडेट नहीं हो पाई। ऐसे में वास्तविक रूप से काम पर पहुंचे श्रमिकों और पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के बीच अंतर की आशंका भी बनी हुई है।

केस वन- मजदूर 121, हाजिरी सिर्फ आठ की
कल्याणपुर ब्लाक के बग्दौधी बांगर ग्राम पंचायत में 121 मनरेगा मजदूरों के कार्ड एक्टिव हैं। इसमें से सिर्फ 8 मजदूरों की वीबीजी रामजी पोर्टल पर हाजिरी लगी। ये सभी मजदूर पोषण वाटिका के काम पर लगाए गए थे।
 
केस दो- 70 में एक मजदूर की ही हाजिरी
घाटमपुर ब्लाक के टिकवापुर ग्राम पंचायत में 70 मजदूरों के कार्ड एक्टिव हैं। लेकिन पोर्टल पर हाजिरी सिर्फ एक ही मजदूर की अपडेट है। ये मजदूर अमृत सरोवर में पौधरोपण में लगाया गया था।

एक नजर ग्राम पंचायत और मजदूरों की हाजिरी पर

ब्लॉक            ग्रा.पं संख्या    मजदूर
भीतरगांव        49                349
बिल्हौर           43                483
चौबेपुर           13                 62
घाटमपुर         85                736
ककवन           22                470
कल्याणपुर      49                237
पतारा             51                560
सरसौल          24                122
शिवराजपुर      24                236
बिधनू             35                458

ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार देने का काम किया गया है। वीबीजी-रामजी पोर्टल में तकनीकी खराबी से दूसरे पोर्टल पर हाजिरी लगाई गई है जिसे पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। जिले में करीब 20 हजार मजदूरों को रोजगार मिला है।  -आलोक कुमार, प्रभारी उपायुक्त मनरेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed