फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Valuables worth lakhs stolen from Ministry of Railway officials home ancestral jewellery and cash taken

कानपुर: रेल मंत्रालय के अधिकारी के घर लाखों की चोरी, पुश्तैनी जेवर और नकदी पार, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 23 Oct 2026 11:17 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 23 Oct 2026 11:17 AM IST
सार

Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव में लगातार बारिश और जलभराव के चलते बंद पड़े रेल मंत्रालय के अनुभाग अधिकारी के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Valuables worth lakhs stolen from Ministry of Railway officials home ancestral jewellery and cash taken
बिधनू थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने रेल मंत्रालय में तैनात अनुभाग अधिकारी की मां के घर से लाखों रुपये के पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। लगातार बारिश और घर के आसपास जलभराव होने के कारण अधिकारी की 53 वर्षीय मां मकान बंद कर रिश्तेदारी में रहने चली गई थीं। करीब 22 दिन बाद घर का ताला टूटा होने और सामान बिखरा होने की जानकारी मिली। मामले में बिधनू पुलिस ने 23 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

बाजपुर मोड़, रमईपुर निवासी अपूर्व बाजपेयी दिल्ली में रेल मंत्रालय में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके मुताबिक, बाजपुर गांव स्थित मकान में उनकी मां राधा देवी अकेले रहती हैं। लगातार बारिश और घर के चारों ओर जलभराव होने के कारण 27 सितंबर को सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्हें घर छोड़कर चंदन नगर की गल्ला मंडी निवासी रिश्तेदार प्रमोद तिवारी के घर जाना पड़ा था। मकान में फतेहपुर निवासी सीता नाम की युवती भी किराये पर रहती है।

विज्ञापन
Trending Videos

मकान में ताला बंद था और कोई नहीं रह रहा था
वह भी उसी दौरान घर चली गई थी।  इसके बाद मकान में ताला बंद था और कोई नहीं रह रहा था। अचानक घर छोड़ने के कारण राधा देवी अपने साथ केवल दो जोड़ी कपड़े, दवाएं, मोबाइल और चार्जर ही ले जा सकी थीं। अपूर्व के अनुसार, 19 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे किरायेदार सीता ने फोन कर राधा देवी को मकान का ताला टूटा होने और अंदर सामान बिखरा पड़े होने की सूचना दी।

विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद राधा देवी, अपूर्व और अन्य परिजन घर पहुंचे। वहां मां के रहने वाले हिस्से का ताला टूटा मिला और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अपूर्व ने प्राथमिकी में बताया कि घर के सामान की देखरेख उनकी मां करती हैं। उनके मुताबिक, मकान से पुश्तैनी सोने-चांदी के भारी और कीमती जेवरात के साथ नकदी भी चोरी हुई है। बिधनू थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed