फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur uproar: Three miscreants sent to jail, kanpur crime news

जूही बवाल: दो समुदाय के बीच मारपीट-पथराव के मामले में तीन उपद्रवियों को भेजा गया जेल, बाकियों की तलाश जारी

Sun, 27 Mar 2022 02:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Mar 2022 02:34 PM IST
सार

किदवई नगर थाना क्षेत्र के जूही लाल कॉलोनी में दो वर्गों के बीच मारपीट व पथराव के मामले में शनिवार को तीन आरोपियों को पुलिस जेल भेज दिया है। पुलिस ने दो नामजद और एक को वीडियो से चिह्नित कर गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Kanpur uproar:  Three miscreants sent to jail, kanpur crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जूही लाल कॉलोनी में गुरुवार रात हुए बवाल में शामिल तीन आरोपियों को किदवईनगर पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपियों में दो नामजद और एक वीडियो फुटेज के जरिये चिह्नित हुआ था। वहीं पुलिस ने फरार अन्य उपद्रवियों की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन


युवक-युवती के भाग जाने पर दो समुदाय के बीच मारपीट व पथराव हो गया था। मामले में पुलिस ने बजरंग दल के जिला सह संयोजक विशाल बजरंगी की तहरीर पर चार नामजद और 10 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात नामजद आरोपी अरबाज, शादाब और बलवा के दौरान बने वीडियो फुटेज के जरिये चिह्नित आलम को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को तीनों को जेल भेज दिया। एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि फरार उपद्रवियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

घायलों ने मांगी सुरक्षा
विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सह मंत्री राजीव पोरवाल व अन्य नेता उपद्रवियों के हमले से घायल विशाल बजरंगी, आकाश शुक्ला, सौरभ, संस्कार शर्मा के घर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। इस दौरान घायलों ने बताया कि राष्ट्र विरोधी तत्वों की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं, उन्होंने सुरक्षा की मांग की।

इस दौरान विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री मधुराम, जिला संरक्षक रमेश अग्निहोत्री, कार्याध्यक्ष संत सिंह, जिलामंत्री रौनक पांडेय, विभाग विद्यार्थी प्रमुख सौरभ शुक्ला, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख वैभव अग्रवाल समेत अन्य स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed