फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Uproar over youths death at Rudra Hospital Health Department summons registration and treatment records

कानपुर: रुद्रा अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, स्वास्थ्य विभाग ने तलब किए पंजीयन और इलाज के दस्तावेज

Tue, 06 Oct 2026 11:26 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 06 Oct 2026 11:26 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर स्थित  रुद्रा हॉस्पिटल में सड़क हादसे में घायल कानपुर देहात निवासी युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा और पथराव हुआ। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद विवाद हिंसक रूप ले बैठा और करीब पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Kanpur Uproar over youths death at Rudra Hospital Health Department summons registration and treatment records
रुद्रा अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर स्थित रुद्रा हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद हुए हंगामे और पथराव के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने अस्पताल प्रशासन से इलाज से जुड़े सभी दस्तावेज तलब किए हैं। सीएमओ के अनुसार प्राथमिक जानकारी में अस्पताल के पास वैध लाइसेंस होने की बात सामने आई है। घटना के बाद तनाव और कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने एहतियातन अस्पताल फिलहाल बंद करा दिया है।

विज्ञापन

सोमवार को नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी टीम के साथ अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल बंद मिलने पर उन्होंने फोन कर संचालक को जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डॉ. रमित ने बताया कि अस्पताल का पंजीयन है। इलाज संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। इनके आधार पर जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। दरअसल कानपुर देहात के मैथा निवासी प्रांशु यादव (25) छह दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे रुद्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों और अस्पताल संचालकों के बीच हुई झड़प
रविवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विवाद बढ़ने पर परिजनों और अस्पताल संचालकों के बीच झड़प हुई और बाद में बाहर पथराव हुआ था। इसमें प्रांशु के मौसा सेवानिवृत्त दरोगा बलवान सिंह, उनके बेटे और दो चचेरे भाइयों समेत करीब पांच लोग घायल हो गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया था कि अस्पताल पर्याप्त डॉक्टरों के बिना चल रहा था और लापरवाही से मरीज की जान गई। वहीं अस्पताल संचालक का कहना है कि न्यूरो सर्जन को बुलाया गया था और मरीज के तीमारदारों ने ही मारपीट व पथराव किया।

विज्ञापन

अस्पताल संचालक समेत 40 पर प्राथमिकी
रुद्र अस्पताल में भर्ती मरीज प्रांशु यादव उर्फ अंकित की रविवार रात मौत के बाद मारपीट, हंगामे और पथराव को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कानपुर देहात, शिवली के हरिकिशनपुर निवासी धर्मेंद्र ने अस्पताल संचालक नवनीत यादव, विपिन यादव, अतुल, अंशुल तिवारी, राजन दिवाकर, 30-35 अज्ञात समेत कुल 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed