{"_id":"6acf337a2f555383fa0eb322","slug":"kanpur-uproar-at-bamba-road-police-outpost-widow-brutally-beaten-on-suspicion-of-theft-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बम्बा रोड चौकी पर हंगामा, चोरी के शक में विधवा महिला बेरहमी से पीटा, फजलगंज इंस्पेक्टर ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बम्बा रोड चौकी पर हंगामा, चोरी के शक में विधवा महिला बेरहमी से पीटा, फजलगंज इंस्पेक्टर ने शुरू की जांच
Wed, 14 Oct 2026 01:17 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:17 PM IST
सार
Kanpur News: फजलगंज थाना क्षेत्र स्थित बम्बा रोड चौकी पर चोरी के आरोप में पकड़ी गई विधवा महिला की कथित कस्टडी पिटाई को लेकर भारी हंगामा हुआ। परिजनों और परिजनों का आरोप है कि मसाला कारोबारी मालिक ने तीन दिन पहले मन्नी पर चोरी का झूठा आरोप लगाया था, जिसके बाद से पुलिस उसे चौकी में रखकर पीट रही थी।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्बा रोड चौकी पर बुधवार सुबह भारी हंगामा हो गया। जब एक विधवा महिला को तीन दिनों से कस्टडी में रखकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए परिजनों व स्थानीय लोगों ने चौकी का घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि राजपुरवा निवासी पीड़िता मन्नी के खिलाफ उसके मालिक (मसाला कारोबारी) ने तीन दिन पहले चोरी का झूठा आरोप लगाया था, जिसके बाद से पुलिस उसे चौकी में बैठाकर प्रताड़ित कर रही थी।
विज्ञापन
राजपुरवा निवासी पीड़िता के परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि मन्नी एक मसाला कारोबारी के यहां काम करती है। तीन दिन पहले मालिक ने उस पर गलत तरीके से चोरी का आरोप लगा दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों का दावा है कि पुलिस पिछले तीन दिनों से मन्नी को बम्बा रोड चौकी में जबरन बैठाकर पूछताछ के नाम पर मारपीट कर रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
फजलगंज इंस्पेक्टर मौके पर, जांच शुरू
बुधवार सुबह जब परिजनों को इस बर्बरता की जानकारी मिली, तो उनका सब्र टूट गया और उन्होंने चौकी परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। चौकी पर परिजनों के हंगामे और नारेबाजी की खबर मिलते ही फजलगंज इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने उग्र परिजनों को शांत कराया और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी के संबंध में दर्ज शिकायत और महिला के साथ हुई पूछताछ के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।