फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur unique display of patriotism at the court complex lawyers took out a grand Tiranga Yatra

Kanpur: कचहरी में देशभक्ति का अनूठा रंग, अधिवक्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

Thu, 13 Aug 2026 07:55 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 13 Aug 2026 07:55 PM IST
सार

Kanpur Kutchery Tiranga Rally: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व गुरुवार को कानपुर कचहरी में अधिवक्ताओं द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बार एसोसिएशन से शुरू हुई यह यात्रा कचहरी के विभिन्न मार्गों से होते हुए लॉयर्स एसोसिएशन पहुंची, जहां ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ इसका भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Kanpur unique display of patriotism at the court complex lawyers took out a grand Tiranga Yatra
कानपुर कचहरी तिरंगा यात्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में  स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व से ठीक पहले देशभक्ति की लहर लगातार परवान चढ़ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने एक भव्य और उत्साह से भरपूर तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा थामे वकीलों ने पूरे कचहरी परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

तिरंगा यात्रा की शुरुआत बार एसोसिएशन से की गई, जो कचहरी की विभिन्न गलियों और परिसरों से घूमते हुए लॉयर्स एसोसिएशन पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा के लॉयर्स एसोसिएशन पहुंचने पर वहां मौजूद साथियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और पुष्प वर्षा के साथ इसका जोरदार स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख अधिवक्ताओं की रही मौजूदगी

इस दौरान पूरा माहौल भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। इस देशभक्तिपूर्ण आयोजन में बार और कचहरी के तमाम वरिष्ठ व पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, महामंत्री बिनय मिश्रा, उपाध्यक्ष सोनल पाठक, मो. तौहीद, अनूप कुमार द्विवेदी, पं. रवींद्र शर्मा, शरद शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed