फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Unidentified Vehicle Runs Over Young Woman Aarti Standing Outside a Shop Dies Police Scrutinizing CCTV

Kanpur: अज्ञात वाहन ने युवती को रौंदा, दुकान के बाहर खड़ी आरती की मौत, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

Wed, 06 May 2026 03:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 06 May 2026 03:51 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के जीटी रोड पर एक अज्ञात वाहन ने दुकान के बाहर खड़ी युवती को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Kanpur Unidentified Vehicle Runs Over Young Woman Aarti Standing Outside a Shop Dies Police Scrutinizing CCTV
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार भोर पहर जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने दुकान के सामने खड़ी आरती (22) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद सुबह करीब छह बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर महाराजपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल  है।
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ है जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed