फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Undeterred by Injuries Drishti Triumphs in Karate Wins National Level Medals at Young Age

प्रेरणा: चोटों से भी नहीं टूटा हौसला, दृष्टि ने कराटे में लहराया परचम, कम उम्र में जीते राष्ट्रीय स्तर के पदक

Tue, 31 Mar 2026 11:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 31 Mar 2026 11:28 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर की दृष्टि सिंह ने एएनडी कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वह मिशन शक्ति के तहत बच्चों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी दे रही हैं।

विज्ञापन
Kanpur Undeterred by Injuries Drishti Triumphs in Karate Wins National Level Medals at Young Age
कराटे खिलाडी दृष्टि सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर की उभरती कराटे खिलाड़ी दृष्टि सिंह ने अपने साहस और मेहनत के बल पर खेल जगत में खास पहचान बनाई है। दृष्टि ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छोटे बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर समाज में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दृष्टि की खास बात यह है कि उन्होंने कई बार प्रतियोगिताओं के दौरान चोट लगने के बावजूद हार नहीं मानी और मैदान में डटी रहीं।

विज्ञापन

जरौली फेज-दो निवासी प्रमोद कुमार और अनुपमा शंखवार की बेटी दृष्टि सिंह ने सात वर्ष की आयु से अभ्यास शुरु कर दिया था। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की यूथ प्रीमियर लीग में दृष्टि ने पहली बार भाग लेते हुए रजत मेडल जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। 29 मार्च को एएनडी कॉलेज में हुई जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन

उपलब्धियों की झलक

  • एक मई 2023 को कानपुर में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया।
  • 24 दिसंबर 2023 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  • 22 फरवरी 2024 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
  • 19-23 नवंबर 2024 को राष्ट्रीय प्रतियोगिता तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में रजत पदक अपने नाम किया।
  • दो फरवरी 2025 को कानपुर में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  • छह अप्रैल 2025 को कानपुर में हुई आठवीं जय हिंद कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
  • 29 मार्च 2026 को कानपुर के एएनडी कॉलेज हर्षनगर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed