फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Under suspicious circumstances, an intermediate student committed suicide by hanging herself

Kanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में इंटर की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, मचा कोहराम

Sat, 07 Jun 2025 09:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Jun 2025 09:23 PM IST
सार

Kanpur News: इंटर की छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां सराय की है।

विज्ञापन
Kanpur: Under suspicious circumstances, an intermediate student committed suicide by hanging herself
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह इंटर की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के समय परिवार के कुछ लोग खेत गए थे वहीं, कुछ जानवरों के लिए चारा पानी में लगे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सनिगवां सराय निवासी अतर सिंह प्लबरिंग का काम करते हैं। परिवार में पत्नी सुमन, बड़ी बेटी प्रियांशी (17) और छोटी नैंसी है। परिजनों ने बताया कि प्रियांशी इंटर की छात्रा थी।

विज्ञापन


शनिवार तड़के पिता खेत चले गए। वहीं, मां जानवरों के लिए चारा पानी की व्यवस्था में लग गईं। छोटा भाई आयुष और बहन नैंसी घर में कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान प्रियांशी ने आंगन में मां की साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने आंगन में फंदे से लटके शव को देखा तो शोर मच गया। इंस्पेक्टर चकेरी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजन घटना के पीछे के कारण नहीं बता सके हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed