फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Two teenagers drowned in Ganga Ghat third one rescued police and divers engaged in search

Kanpur: गंगा घाट में दो किशोर डूबे…तीसरे को साड़ी फेंककर बचाया, गोताखोर लापता किशोरों की तलाश में जुटे

Fri, 05 Sep 2025 07:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 Sep 2025 07:16 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर के शेखपुर गंगा घाट में स्नान के दौरान दो किशोर डूब गए, जबकि तीसरे को बचा लिया गया। पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Two teenagers drowned in Ganga Ghat third one rescued police and divers engaged in search
गंगा नदी में किशोरों की तलाश करती टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गंगा घाट पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चकेरी क्षेत्र के तीन किशोर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। स्नान के दौरान गोविंद खरवार उर्फ सूर्या (14) और कार्तिक सिंह (17) गहरे पानी में डूब गए, जबकि तीसरे किशोर रौनक को मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने साड़ी फेंककर बचा लिया गया।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, तीनों किशोर दोपहर करीब एक बजे साइकिल से घाट पर पहुंचे थे। गंगा में सबसे पहले रौनक उतरा, लेकिन उसका पैर फिसल गया। उसे बचाने गया सूर्या भी गहराई में चला गया। तीसरे किशोर रौनक ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन खुद भी डूबने लगा।

विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शुरू किया अभियान

तभी मंदिर के पास खड़े एक स्थानीय व्यक्ति आवाज सुनकर साड़ी फेंककर उसे बाहर निकाला। रौनक ने तुरंत सूर्या के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस को सूचित किया गया। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने गोताखोरों की टीम बुलाकर स्टीमर से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।

विज्ञापन

Kanpur Two teenagers drowned in Ganga Ghat third one rescued police and divers engaged in search
इन्हीं साइकिल से गंगा नहाने पहुंचे थे तीनों किशोर। - फोटो : Amar ujala

ड्योढ़ी घाट से नजफगढ़ घाट तक हुई तलाशी
रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक शेखपुर घाट से ड्योढ़ी घाट और नजफगढ़ घाट तक चला, लेकिन दोनों किशोरों का कोई सुराग नहीं मिला। बता दें कि, सूर्या नवीं कक्षा का छात्र था और उसके पिता प्लंबरिंग का कार्य करते हैं। वहीं, कार्तिक सिंह संजीव नगर में अपनी नानी के यहां आया था।

विज्ञापन

परिजन रो-रोकर बेहाल

वो आठवीं के बाद से प्राइवेट नौकरी कर रहा था। घर पर उसकी बड़ी बहन रिमझिम है। थाना प्रभारी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा है। शनिवार को गोताखोरों की टीम दोबारा तलाश शुरू करेगी। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed