{"_id":"69f88b46cb8eb79e41058335","slug":"kanpur-two-teenagers-drown-while-bathing-in-the-ganges-at-parmat-ghat-one-dies-the-other-rescued-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: परमट घाट पर गंगा नहाने उतरे दो किशोर डूबे, एक की मौत दूसरे को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: परमट घाट पर गंगा नहाने उतरे दो किशोर डूबे, एक की मौत दूसरे को बचाया
Mon, 04 May 2026 05:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 04 May 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ग्वालटोली थाना क्षेत्र के परमट घाट पर सोमवार दोपहर गंगा नहाने पहुंचे तीन किशोरों में से दो गहरे में जाने से डूबने लगे। शोर सुन आसपास पास में मौजूद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर एक किशोर को बचा लिया, जबकि दूसरा किशोर डूब गया। घटना से घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस में जैसे ही किशोर के परिजनों को घटना की जानकारी दी तो चीख-पुकार मच गई। ट्रांसपोर्ट नगर बाकरगंज निवासी आदित्य सोनवानी (16) अपने मित्र परेड चंद्रेश्वर हाता निवासी अनुराग कश्यप (16) और समर (12) के साथ रोज की तरह ग्रीन पार्क स्थित वेट लिफ्टिंग एकेडमी के लिए दोपहर तीन बजे घर से निकले थे। अनुराग और समर ने पुलिस को बताया कि अचानक आदित्य ने एकेडमी ना जाकर परमट घाट में स्नान करने के लिए कहा और वह लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आदित्य और अनुराग पैदल ही गंगा को पार कर दूसरी ओर जाने लगे वहीं पीछे-पीछे समर चल रहा था। इसी दौरान गहरे में जाने से आदित्य और अनुराग डूब गए। घटना से वहां हड़कंप मच गया। शोर सुनकर गोताखोरों ने कुछ ही सेकेंड में अनुराग को बाहर निकाल लिया वहीं आदित्य डूब गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आदित्य के शव को ढूंढ लिया गया। सूचना पर पहुंचे एसीपी कर्नलगंज चित्रांशु मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन