फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two smugglers arrested for importing and selling pistols, hashish and smack

Kanpur: मुंगेर से पिस्टल और बाराबंकी से चरस व स्मैक मंगाकर बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 03 Jun 2025 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Jun 2025 11:24 PM IST
सार

यू-ट्यूब चैनल की आड़ में कानपुर में नेटवर्क फैलाए थे। लड़कों के जरिए सप्लाई करते थे। क्राइम ब्रांच व बिठूर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Kanpur: Two smugglers arrested for importing and selling pistols, hashish and smack
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम ब्रांच और बिठूर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को चकेरी से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उनके पास से दो पिस्टल, 27.50 ग्राम स्मैक, 920 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों ने यूट्यूब चैनल के जरिये शहर में अपना नेटवर्क फैलाया। खरीदार मिलने के बाद असलहा और फिर स्मैक, चरस बेचने लगे।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि बिठूर थाने में दर्ज एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के दो अलग-अलग मामलों की जांच की जा रही थी। इन मामलों में पुलिस को लालबंगला के काजीखेड़ा निवासी बलराम राजपूत और उसके पड़ोसी रजत वर्मा की तलाश थी। सोमवार को मुखबिर सूचना पर क्राइम ब्रांच और बिठूर पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों को चिरान गांव में जंगल वाला वाॅटर पार्क के अंदर बने एक मकान से गिरफ्तार किया। दोनों वहां घूम-घूमकर स्मैक की पुड़िया बेच रहे थे। बलराम पर चकेरी, बिठूर और छावनी में नौ मुकदमे दर्ज हैं। रजत का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फिलहाल नवंबर में उसकी शादी तय थी। दोनों आरोपियों को मंगलवार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्राइम-9 से बना रखा था यूट्यूब चैनल
पूछताछ में बलराम ने बताया कि उसका क्राइम-9 के नाम से यूट्यूब चैनल था। इस चैनल के जरिये उसने पहले लड़कों का नेटवर्क बनाया। यह नेटवर्क मंगाए गए माल की बिक्री करने में मदद करता था। चैनल के जरिये जुड़े लड़कों को आईडी कार्ड भी जारी किया था। यह लड़के चकेरी, बजरिया, जाजमऊ में सक्रिय थे। इन्हीं के जरिये स्मैक और पिस्टल बेचने का नेटवर्क बनाया था। वह खुद चैनल का संपादक था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed