फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two NRIs from the UAE filed a report against a fraudster

Kanpur: यूएई के दो एनआरआई ने महाठग के खिलाफ कराई रिपोर्ट, अब तक महाठग के खिलाफ कोतवाली में हो चुकी पांच FIR

Wed, 10 Dec 2025 08:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Dec 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two NRIs from the UAE filed a report against a fraudster
साइबर ठग रविंद्रनाथ सोनी - फोटो : amar ujala
महाठग रविंद्रनाथ सोनी के खिलाफ मंगलवार देर रात ठगी की दो और प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। यह कार्रवाई यूएई के दो एनआरआई विशाल सिंह और प्रदीप कुमार सिंह की तहरीर पर हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। अब तक सोनी के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस के पास कई और शिकायतें हैं। एसआईटी सभी की जांच कर रही है। कुछ तहरीर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल से भी आई हैं। उनके वादी को बुलाया गया है। एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह ने एफआईआर होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


बहन के कैंसर के इलाज के लिए कराया था निवेश
मुंबई के विशाल सिंह मौजूदा समय में शारजाह में रह रहे हैं। उनकी ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार ब्लूचिप के एजेंट अमित शर्मा ने उनसे संपर्क किया था। उसके कहने पर उन्होंने एक मई 2023 को कंपनी में 9.3 लाख रुपयों का निवेश किया। रविंद्रनाथ सोनी ने स्वयं को कंपनी का मालिक और अभिनेता सोनू सूद को ब्रांड एंबेसडर बताया था। कंपनी की ओर से हर महीने तीन प्रतिशत देने का करार हुआ था। उनको ब्याज मिलने लगा था। इस दौरान उन्हें बहन के कैंसर ग्रस्त होने की जानकारी हुई। उन्होंने ब्याज के रुपयों से इलाज कराने के लिए अगस्त 2023 में पर्सनल लोन लेकर 45 लाख रुपये और अक्तूबर में 30.6 लाख रुपये जमा कराए। कुल 84.3 रुपये निवेश कर दिए। एक महीने बाद ही उनको ब्याज मिलना बंद हो गया। उनके पास ब्लूचिप कंपनी की गुरनीत कौर का मेल आया। उसमें लिखा हुआ था कि निवेश की गई रकम अब टोकन के रूप में क्रेडिट की जाएगी। दो सप्ताह बाद पता चला कि ऑफिस खाली है और पूरा स्टाफ गायब। अभी उनके वेतन का 50 प्रतिशत हिस्सा लोन की किस्त के रूप में जा रहा है।
विज्ञापन


ब्लूचिप कॉमर्शियल कंपनी में 22 लाख जमा कराए
मूलरूप से भदोही के रहने वाले प्रदीप कुमार सिंह अबुधाबी में रहते हैं। उनकी ओर से कोतवाली में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार उन्होंने रविंद्रनाथ सोनी की ब्लूचिप कॉमर्शियल ब्रोकर कंपनी में 15 नवंबर 2023 को 91750 दिरहम (करीब 22 लाख रुपये) निवेश किया था। इस दौरान सोनी, कंपनी के हितेश, गुरनीत कौर और अन्य ने हर माह तीन फीसदी ब्याज देने का करार किया था। सालाना 36 फीसदी ब्याज के लालच में आकर उन्होंने निर्धारित राशि निवेश कर दी। उन्हें फरवरी 2024 में पहला ब्याज मिल गया। एजेंट ने उन्हें और राशि लगाने के लिए कॉल की। कहा कि स्कीम अभी जारी है जिसको देखते हुए उन्होंने मार्च 2024 में 55050 (लगभग 13 लाख रुपये) और लगा दिए। यह रुपये उन्होंने लोन से लिया था। मई 2024 में उन्हें रविंद्र सोनी के फरार होने और कंपनी का कार्यालय बंद होने की जानकारी हुई। ब्लूचिप कंपनी का कार्यालय काफी भव्य था। यहां पर कई देशों के कर्मचारी कार्य कर रहे थे। एजेंटों के अलावा कॉल सेंटर पर भी कई लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed