फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two including brother of secretariat employee committed suicide

Kanpur: सचिवालय कर्मी के भाई समेत दो ने दी जान, पुलिस व फॉरेंसक टीम ने की जांच

Tue, 08 Apr 2025 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Apr 2025 11:58 PM IST
सार

Kanpur News: सचिवालय कर्मी के भाई समेत दो लोगों ने मौत को गले लगा लिया। घटनाएं सचेंडी और गुजैनी थानाक्षेत्र में हुईं। 

विज्ञापन
Kanpur: Two including brother of secretariat employee committed suicide
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शहर के अलग-अलग दो थानाक्षेत्रों में सचिवालय कर्मी के भाई समेत दो युवकों ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। गुजैनी के पिपौरी गांव निवासी सीएसए कर्मी सुरेश दिवाकर के बेटे राहुल दिवाकर (30) ने सोमवार देर रात फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन


सचिवालय में नौकरी करने वाले बड़े भाई धीरज ने बताया कि गुजैनी में उनके दो मकान हैं। मंगलवार सुबह आॅफिस जाने से पहले जब वह निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी भीतर से कोई आहट न आने पर उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची गुजैनी पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो राहुल का शव छत में लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन


वहीं, सचेंडी थानाक्षेत्र के जुगराजपुर निवासी पंकज सिंह (36) ने फंदे से लटककर जान दे दी। पंकज चार भाईयों प्रमोद, अनिल और रवि में तीसरे नंबर का था। वह एक बिस्किट कंपनी में काम करता था। चाचा रामनरेश ने बताया कि पंकज की शादी होते ही उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। सोमवार रात घर आया और कमरे में चला गया। मंगलवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed