फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two groups clashed outside DCP South office

Kanpur: डीसीपी साउथ कार्यालय के बाहर दो गुट भिड़े, दौड़ाकर चलाए बम, राहगीरों में मची अफरा-तफरी

Tue, 20 Feb 2024 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Feb 2024 10:45 PM IST
सार

कानपुर में डीसीपी साउथ कार्यालय के बाहर दो गुट भिड़ गए। लोगों ने एक दूसरे को दौड़ाकर दईमार बम चलाए। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है।

विज्ञापन
Kanpur: Two groups clashed outside DCP South office
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में डीसीपी साउथ कार्यालय के बाहर मंगलवार देर शाम वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे, बेल्टें चलीं। एक दूसरे को दौड़ाकर दईमार बम चलाए गए। इससे राहगीरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। काफी दूर से पीछा करके एक गुट के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को पीटा। मौके पर पहुंची किदवईनगर व गोविंदनगर पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया। बाकी भाग निकले।

विज्ञापन


साकेतनगर निवासी दो भाइयों पर छह से ज्यादा मामले दर्ज हैं। यह दोनों क्षेत्र में वर्चस्व बनाए रखने के लिए आए दिन लोगों से मारपीट करते हैं। बर्रा दो निवासी अमित ने बताया कि साकेतनगर चौराहे के पास स्थित एक कॉलेज के बाहर फास्टफूड की दुकान पर खड़ा था। उसी दौरान दोनों भाइयों के साथी आयुष पांडेय, नितीश व प्रतीक यादव समेत 12 लोग आए और मारपीट करने लगे। इसके बाद बम चला दिए।
विज्ञापन


सड़क पर मारपीट व बम फोड़े जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। किदवईनगर थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक कर बम चलने की बात की पुष्टि की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed