फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two died of pneumonia, patient admitted in critical condition

Kanpur: निमोनिया से दो की मौत, रोगी गंभीर हालत में भर्ती, सांस तंत्र के रोगियों को खतरा अधिक

Sat, 21 Sep 2024 07:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Sep 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two died of pneumonia, patient admitted in critical condition
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल संक्रमण अब लोगों को लंबे समय तक परेशान कर रहा है। वायरल फीवर ठीक होने में तीन सप्ताह लग रहे हैं। इसके साथ ही जिन रोगियों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, उन्हें निमोनिया हो जा रहा है। शनिवार को निमोनिया से दो रोगियों की मौत हो गई। इसके साथ ही रोगियों को गंभीर हालत में हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। वायरल संक्रमण के रोगियों में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण उभरते हैं। इसके साथ ही प्लेटलेट्स काउंट कम हो रहा है।
विज्ञापन


हैलट इमरजेंसी में शनिवार को मृत हालत में दो रोगियों को इमरजेंसी लाया गया। रोगियों की पहले ही मौत हो चुकी थी। नवाबगंज के रहने वाले किशोरीलाल (55) की निमोनिया से मौत हुई। वह पहले से अस्थमा रोगी रहे हैं। परिजनों ने बताया कि बुखार के बाद सांस में दिक्कत होने लगी। इसी तरह कल्याणपुर के रहने वाले दमा रोगी नंदलाल (62) की मौत हुई है। हालत बिगड़ने पर उन्हें क्षेत्र के निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां वेंटिलेटर की जरूरत बताकर हैलट रेफर किया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

इसी दौरान मौत हो गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि इस समय रेस्पेरेटरी सेंसियल वायरस का संक्रमण फैला है। रोगी तीन सप्ताह में ठीक हो रहे हैं। एक सप्ताह में बुखार उतरता है लेकिन खांसी और शरीर में दर्द दो सप्ताह तक बना रहता है। जो रोगी संदिग्ध लगेंगे, उनकी स्वाइन फ्लू और डेंगू की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed