फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Truck hits e rickshaw on highway; vehicle overturns instantly two youths critically injured

कानपुर हादसा: हाईवे पर ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पलक झपकते ही पलटा, दो युवक गंभीर घायल, सीएचसी में भर्ती

Wed, 23 Sep 2026 10:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 23 Sep 2026 10:27 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर फत्तेपुरवा मोड़ के पास बुधवार को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और उस में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरसौल सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Kanpur Truck hits e rickshaw on highway; vehicle overturns instantly two youths critically injured
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर फत्तेपुरवा मोड़ के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना महाराजपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों की पहचान पतारी गांव निवासी शिवराज पुत्र गोपी और शुभम पुत्र देवीप्रसाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि फरार ट्रक की तलाश की जा रही है और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed