फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Truck driver brutally killed friend by brick

कानपुर: ट्रक चालक ने दोस्त की ईंट से कूंचकर बेरहमी से की हत्या, कुछ माह पहले हुई थी दोस्ती, आरोपी फरार

Sat, 25 Dec 2021 03:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 25 Dec 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Truck driver brutally killed friend by brick
कानपुर: ट्रक चालक ने दोस्त को ईंट से कूंचकर मार डाला - फोटो : amar ujala
कानपुर के नौबस्ता के राजेंद्र नगर में नशे में उपजे विवाद के बाद ट्रक चालक ने दोस्त कर्रही निवासी बीरू मिश्रा (42) को ईंट से कूंचकर मार डाला। उसका शव घर के पास स्थित खाली प्लाट में बने कमरे में तखत पर पड़ा मिला। वारदात केबाद आरोपी मौके से भाग निकला। इलाकाई लोगों की सूचना पर फोरेंसिक टीम व फोर्स संग मौके पर पहुंची डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किया।
विज्ञापन


पुलिस को मौकेसे खून से सनी ईंट व एक शराब की खाली बोतल मिली है। जिसे कब्जे में लिया गया है। बीरू मिश्रा का अक्सर राजेंद्र  नगर निवासी ट्रक चालक चंद्रशेखर मिश्रा उर्फ दीपू मिश्रा के घर आना जाना लगा रहता था। दोनों एक साथ अक्सर खाते पीते रहते थे। दीपू के बेटे ओम जी ने बताया कि उसकेपिता शराब के लती हैं। वह अक्सर बीरू मिश्रा के साथ ही घर पास स्थित मथुरा में तैनात विजिलेंस इंस्पेक्टर दिनेश सिंह के खाली प्लाट में शराब पीते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम को भी बीरू मिश्रा उनके घर आए थे। दोनों खाली प्लाट में बने कमरे में शराब पीने गए थे। इसके बाद से वापस नहीं लौटे। शनिवार सुबह उसके पिता  ने कॉल कर बेटे का बीरू की हत्या करने की जानकारी दी, लेकिन उनकी बातों को वह नजरअंदाज कर दिया। देर शाम इलाके के लोगों बीरू मिश्रा का खून से लतपथ शव देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। डीसीपी साउथ ने बताया कि प्राथमिक जांच में नशे में विवाद के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई है। हत्यारोपी की तलाश में सर्विलांस के साथ दो टीमे लगाई गई हैं। आरोपी के पकड़े जाने के बाद असल वजह स्पष्ट होगी। इसके साथ ही मृतक के परिजन और प्लाट मालिक को सूचना दे दी गई है।

पांच माह पहले हुई थी दोस्ती
बीरू परिवार संग कर्रही रोड पर किराए के मकान में रहता था। वह नौबस्ता गल्ला मंडी स्थित ट्रांसपोर्टर अमित की ट्रक चलता था। पांच माह पहले ही उसकी दोस्ती राजेंद्र नगर निवासी दीपू मिश्रा से हुई थी। इसके बाद उनके दीपू को भी उसी ट्रांसपोर्ट एजेंसी में काम पर लगा दिया था। इसके बाद से दोनों की दोस्ती और गहरी हो गई थी। इसके बाद दोनों एक साथ खाने पीने लगे थे।

खाली प्लाट में बना कमरा बना शराब का अड्डा
इलाकाई लोगों ने बताया कि विजिलेेंस इंस्पेक्टर ने खाली प्लाट में एक कमरा बना रखा है। जिसमें एक तखत भी पड़ा हुआ है। गेट में ताला न लगे होने और देखरेख केअभाव के चलते नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। यहां अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहा है। कुछ नशेड़ी उसकी कमरे में सोते भी रहते हैं। यहीं अक्सर दीपू और बीरू भी नशेबाजी करने आते थे।

आरोपी अक्सर घर में करता था विवाद
हत्यारोपी दीपू के परिवार में पत्नी चुन्नी के अलावा दो बेटे ओम जी और गोपाल हैं। पूछताछ के दौरान ओम जी ने बताया कि उसके पिता अक्सर शराब केनशे में मां से गाली गलौज करते थे। पिछले चार दिन से वह घर पर ही थे। शराब केनशे मेंदोनों अक्सर आपस में भी विवाद कर लेते थे। जिसके बाद उसके पिता बीरू की हत्या करने की बात कहते थे। शुक्रवार सुबह जब उन्होंने कॉल कर बीरू की हत्या करने की बात कही तो उसने नजरअंदाज कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed